भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल

भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल


जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. सिकंदर रजा की कप्तानी में चुने गए 15 खिलाड़ियों में कई अनुभवी प्लेयर्स शामिल हैं. सीरीज का पहला मैच गुरुवार को हरारे में खेला जाएगा. मेजबान टीम के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि भारत पिछली 2 टी20 सीरीज हारकर आ रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 6 मैच हारी है. ऑलराउंडर वेस्ले मधेवी की टीम में वापसी हुई है. विकेटकीपर बल्लेबाज तफादजवा सिगा पहली बार नेशनल T20 टीम में शामिल किए गए हैं.

टी20 सीरीज के पहले मैच में सबसे ज्यादा दबाव भारतीय टीम पर होगा, जिसमें कई युवा खिलाड़ी हैं। इतिहास देखें तो भारत फेवरेट है, लेकिन जैसी पिछली 2 सीरीज गई हैं उसे देखते हुए जिम्बाब्वे को कम नहीं आंका जा सकता. भारतीय स्क्वॉड में कई युवा प्लेयर्स हैं. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 14 टी20 मैच हुए हैं, जिसमें से 11 बार भारत और 3 बार जिम्बाब्वे जीता है.

जिम्बाब्वे टी20 स्क्वॉड

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवंगा, बेन करेन, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवी, तडिवनाशे मरुमनि, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डिओन मायर्स, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिलंटन शुम्बा, तफादजवा सिगा.

यह भी पढ़ें- कितने बजे शुरू है भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला T20, जानें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारतीय टी20 स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रिंस यादव.

यह भी पढ़ें- ‘T20 में चाहिए पावर हिटर्स, लॉर्ड्स में भारत की जीत ऐतहासिक’, जानिए रीमा मल्होत्रा ने टीम इंडिया की जीत पर क्या कुछ कहा

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 23 जुलाई को होगा. दूसरा और तीसरा मैच क्रमश 25 और 26 जुलाई को होगा. तीनों मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे.





Source link