रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी

रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी


Real Estate News: गौतम अडानी का नाम भारत के टॉप इंडस्ट्रिलिस्ट्स की लिस्ट में शुमार रहता है. उनके कई सारे बिजनेस हैं जिनके जरिए वो इस लिस्ट में टॉप 10 पर होते ही हैं. लेकिन अब वो रियल एस्टेट की दुनिया के भी बादसाह बन गए हैं. गौतम अडानी हाल ही में रियल एस्टेट के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं. उन्होंने इसमें डीएलएफ के राजा यानी राजीव सिंह को उनकी गद्दी से हटा दिया है.

गौतम अडानी बने रियल एस्टेट के बादशाह
दरअसल हाल ही में GROHE-Hurun India Real Estate 2026 की 150 लोगों की एक लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में गौतम अडानी और उनका परिवार पहली बार भारत के सबसे अमीर रियल एस्टेट कारोबारियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!

इस रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी परिवार की रियल एस्टेट से जुड़ी संपत्ति करीब 90,400 करोड़ रुपये हो गई है. एक साल में उनकी संपत्ति में 73% की बढ़ोतरी हुई है. अडानी ग्रुप ने रिहायशी, कॉमर्शियल, टाउनशिप और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी से विस्तार किया है, जिससे उनकी संपत्ति बढ़ी है.

DLF के राजा को गद्दी से हटाया
अडानी और उनके परिवार से पहले इस लिस्ट में लंबे समय से DLF के राजीव सिंह और उनका परिवार टॉप पर था. लेकिन अब अडानी परिवार ने उन्हों इस गद्दी से हटाकर कब्जा कर लिया है. राजीव सिंह और उनके परिवार की संपत्ति घटकर 90,200 करोड़ रुपये रह गई. बाजार में गिरावट के कारण उनकी संपत्ति में 29% की कमी आई और वो इस लिस्ट में पहले से फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

टॉप 10 की लिस्ट में ये लोग हैं शामिल
इस लिस्ट में टॉप 10 पर कौन- कौन से भारतीय रियल एस्टेट कारोबारी हैं उनकी लिस्ट इस प्रकार है:

  • गौतम अडानी एंड फैमिली
  • राजीव सिंह एंड फैमिली
  • मंगल प्रभात लोढ़ा एंड फैमिली
  • विकास ओबेरॉय एंड फैमिली
  • चंद्रू रहेजा एंड फैमिली
  • अतुल रुइया एंड फैमिली
  • राजा बागमाने एंड फैमिली
  • निरंजन हीरानंदानी एंड फैमिली
  • बसंत बंसल एंड फैमिली
  • विजय कुमार अग्रवाल एंड फैमिली

ये भी पढ़ें: बेचकर निकल लो… टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?

भारत के रियल एस्टेट में आ रहा बदलाव
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अब भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में सिर्फ पारंपरिक बिल्डर ही नहीं, बल्कि बड़े कारोबारी समूह भी तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं. अडानी ग्रुप की बढ़ती हिस्सेदारी इसी बदलाव की ओर इशारा करती है. हालांकि मार्केट वैल्यू के हिसाब से DLF अब भी देश की सबसे बड़ी लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी बनी हुई है.



Source link