लवलीना बोरगोहेन ने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में हारी

लवलीना बोरगोहेन ने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में हारी


भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2026) में महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हार गई. उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. फैंस को उम्मीद थी कि वह फाइनल जीतकर गोल्ड अपने नाम करेंगी. ओवरऑल शनिवार का दिन मुक्केबाजों के लिए शानदार रहा. उनके मुकाबले से पहले शनिवार को भारत के 5 मुक्केबाजों ने गोल्ड जीत लिए थे. उनसे भी उम्मीदें काफी ज्यादा थी. उनके बाद बॉक्सिंग में भारत का एक और गोल्ड आया.

CWG 2026 में महिलाओं के 75 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में लवलीना बोरगोहेन का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की एमा-सू ग्रीनट्री के साथ था. ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने पैरों के मूवमेंट में बहुत तेज हैं, जो फाइनल में भी नजर आया. ग्रीनट्री ने पहले राउंड पर में लवलीना बोरगोहेन पर दबाव बनाया और 4-1 से पहला राउंड जीत लिया. ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर ने पहले राउंड में अपनी पोजीशन बदलकर. कुछ शानदार क्रॉस पंच लगाकर भारतीय बॉक्सर को परेशान किया.

दूसरे राउंड में लवलीना ने वापसी की अच्छी कोशिश की, और ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को अच्छे पंच लगाए. हालांकि अंत में लवलीना के हाथ निराशा लगी. एम्मा-सू ग्रीनट्री ने विमेंस 75 किलोग्राम वर्ग का फाइनल 4-1 से जीत लिया.

यह भी पढ़ें- गोरखा राइफल्स में थे सिपाही, ब्लास्ट में गंवाया पैर; अब CWG में जीता गोल्ड

शनिवार को इन 6 मुक्केबाजों ने जीते गोल्ड

  • प्रीती पवार
  • जैस्मीन लैंबोरिया
  • साक्षी चौधरी
  • प्रिया घंघास
  • अरुंधति चौधरी
  • सचिन सिवाच

मेडल टैली में लगाई लंबी छलांग

आज के दिन के मैच शुरू होने से पहले भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर था. शनिवार को 6 गोल्ड जीतने के साथ भारत तालिका में चौथे स्थान पर आ गया है. खबर लिखे जाने तक भारत के कुल पदकों की संख्या 36 हो गई है. भारत ने 12 गोल्ड, 16 सिल्वर और 8 ब्रोंज जीते हैं.

मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है, जिनके खिलाड़ियों ने 61 गोल्ड मेडल जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया के कुल पदकों की संख्या 147 हो गई है, इसमें 36 सिल्वर और 50 ब्रोंज है. इंग्लैंड 23 गोल्ड के साथ दूसरे और 18 गोल्ड के साथ कनाडा तीसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें- गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो…



Source link