कुमार संगाकारा और विव रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने विराट कोहली, रचा इतिहास

कुमार संगाकारा और विव रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने विराट कोहली, रचा इतिहास


विराट कोहली अपने करियर के ऐसे मुकाम पर हैं, जहां लगभग हर एक मैच में कोई ना कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है. वो अब वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की टॉप-2 लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने यह कारनामा कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में किया. इस मैच में विराट ने 65 रन बनाए.

वनडे फॉर्मेट में अब तक केवल 3 बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 या उससे ज्यादा बार किसी पारी में 50+ स्कोर किया है. दूसरे वनडे में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 14वीं बार 50+ स्कोर किया है. उनसे पहले केवल श्रीलंका के कुमार संगाकारा और वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स ही ऐसा कर पाए थे.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर कुमार संगाकारा ने किए, जिन्होंने 15 बार ऐसा किया था. इस मामले में विराट कोहली अब विव रिचर्ड्स के साथ बराबरी पर आ गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में चौदह बार किसी पारी में पचास से अधिक रन बनाए.

  • 15 बार – कुमार संगाकारा
  • 14 बार – विव रिचर्ड्स
  • 14 बार – विराट कोहली

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक अंग्रेजों की टीम के खिलाफ 40 वनडे पारियों में 1467 रन बनाए हैं. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ एमएस धोनी (1546 रन) और युवराज सिंह (1523 रन) हैं.

विराट कोहली के लिए यह फैक्ट चौंकाने वाला है कि इंग्लैंड की पिचों पर उनका कन्वर्जन रेट बहुत खराब रहा है. उन्होंने वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ 13 फिफ्टी लगाई हैं, लेकिन केवल एक शतक लगा पाए हैं. उन्होंने 14 बार इंग्लैंड की धरती पर 50+ स्कोर किया, लेकिन उनमें से केवल एक बार 100 रनों का आंकड़ा छू पाए.

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

19 या 20 जुलाई, भारत में कब देख पाएंगे 2026 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल? दूर कर लें सारा कंफ्यूजन



Source link