नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहा CJP ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ प्रोटेस्ट चर्चा में बना हुआ है. कई फिल्मी सितारे बच्चो को खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस सीमा पाहवा भी छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरी हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस मुद्दे पर चुप रहने वाले लोगों पर सवाल उठाए. उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की जमकर तारीफ की.
छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा
सीमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा, ’20, 21 और 22 तारीख समझ नहीं आ रहे है ये कैसे रुकेगा, कौन रोकेगा. क्योंकि इंसानियन खत्म हो गई है. सोचिए कितनी हैरानी की बात है कि अभी भी बहुत से लोग चुप बैठे हैं. आप अपनी जगह बचाने के चक्कर में चुप हैं. आप ये सोच रहे हैं कि अगर आपने कुछ बोला तो आपका काम बंद हो जाएगा. आप इससे डरे बैठे हैं.’
‘अवॉर्ड्स रुक जाएंगे इसलिए चुप हो’
उन्होंने कहा, ‘शर्म आनी चाहिए. इंसानियत तो जगाओ. उन बच्चों को देखो जो रो रहे हैं, बिलख रहे हैं, जो पिट रहे हैं. उन बच्चों से आपको कोई हमदर्दी नहीं हो रही है. आप अपने घर में घुसे हैं. ये जो बड़े-बड़े नाम हैं शर्म आनी चाहिए. इंसानियत तो जागाओ. सिर्फ इसलिए चुप हो कि तुम्हारे बहुत से काम बंद हो जाएंगे, अवॉर्ड्स रुक जाएंगे. इसलिए घर में बैठे हो? इस वक्त देश को हर इंसान की जरूरत है. किसी भी पेशे से जो भी बड़े लोग हैं उनके सपोर्ट की जरुरत है.’
ये भी पढ़ेंः आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
उन्होंने आगे कहा, आपको क्या लगता है,आज जो बच्चे मार खा रहे हैं, पिट रहे हैं ये कल आपका साथ देंगे? किसके भरोसे सरकार के भरोसे बड़े बनोगे. शर्म आनी चाहिए सबको. तीन दिन हो गए हैं, इतना हाल खराब हो रखा है, जैसे अपने घर का कोई बच्चा मर रहा है. पता नहीं कौन लोग हो तुम. इतना डरते हो. कोई आवाज नहीं उठा रहा है.’
सीमा पहवा ने की शबाना आजमी की तारीफ
उन्होंने आगे शाबाना आजमी की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं शबाना आजमी जी की फैन हो गई. उस उम्र में उन्होंने वहां जाकर कंधे से कंधा मिलाया. मैं अगर अपनी प्रॉब्लम से नहीं जूझ रही होती मैं भाग जाती और उन बच्चों के साथ लाठी खाती. तुम लोग बहुत गंदे लोग हो.’
अपने पोस्ट के कैप्शन में सीमा पाहवा ने लिखा, ‘मैं इन बच्चों के साथ हूं, इन परिवारों के साथ हूं, इस देश के साथ हूं.’ अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
बता दें इस मुद्दे पर कई फिल्मी सितारे नें अपनी आवाज उठाई और स्टूडेंट्स का खुलकर सपोर्ट किया. एक्ट्रेस शबाना आजनी जंतर-मंतर पहुंची थी. सोनाक्षी सिन्हा, दीया मिर्जा, जीनत अमान प्रकाश राज और कई कलाकार खुलकर समर्थन में सामने आए हैं.






