‘हेरा फेरी 3’ फिल्म क्यों अटकी? परेश रावल ने सुनाई अक्षय कुमार के साथ अनबन की पूरी कहानी

‘हेरा फेरी 3’ फिल्म क्यों अटकी? परेश रावल ने सुनाई अक्षय कुमार के साथ अनबन की पूरी कहानी


बॉलीवुड की सबसे कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. फिल्म में ‘बाबूराव आप्टे’ का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर परेश रावल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म के राइट्स को लेकर वो सुपरस्टार अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला के बीच “सैंडविच” बन गए थे. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

फिरोज नाडियाडवाला की मंजूरी के बिना काम करना नामुमकिन
विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ उनके रिश्तों में कभी कोई खटास नहीं रही, बल्कि पूरा मामला कॉन्ट्रैक्चुअल ऑब्लिगेशन का था. उन्होंने कहा, ‘अक्षय कुमार के साथ कंफर्टेबल न होने वाली कोई बात ही नहीं है. ये कुछ कॉन्ट्रैक्चुअल ऑब्लिगेशन का मामला है. ‘हेरा फेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘वेलकम’ जैसी फ्रेंचाइजी के एकमात्र मालिक फिरोज नाडियाडवाला हैं. इसलिए अगर मुझे काम करना है, तो फिरोज की मंजूरी लेनी ही होगी. जब तक उनका अप्रूवल नहीं आता, मैं काम नहीं कर सकता.’

अक्षय कमार ने मुझे 25 करोड़ का नोटिस भेजा…
विवाद के बढ़ने और लीगल नोटिस मिलने के सवाल पर परेश रावल ने बेहद समझदारी से जवाब दिया. उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार ने उन्हें 25 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा था, लेकिन वो इसे कानूनी से ज्यादा एक इमोशनल. रिएक्शन मानते हैं. परेश ने ये भी बताया कि अक्षय ने कभी सामने से आकर इसके लिए उनसे माफी नहीं मांगी, लेकिन दोनों के बीच चीजें बिना कुछ कहे ही सुलझ गईं और उन्होंने बाद में साथ में शूटिंग भी की. 

परेश रावल ने क्या कहा?
परेश रावल ने कहा, ‘उस नोटिस का कोई कानूनी आधार ही नहीं बनता था. मुझे लगता है कि अक्षय ने इमोशनल और परेशान होकर वो नोटिस भेजा होगा कि ‘यार, परेश मुझे कैसे ना बोल सकता है?’ मैंने कभी इसकी गहराई में जाकर नहीं देखा कि फिरोज़ और अक्षय के बीच क्या चल रहा था. अक्षय बोल रहे थे कि राइट्स उनके पास हैं और फिरोज़ का कहना था कि उन्होंने अप्रूव किया है. अक्षय कुमार और फिरोज के झगड़े में मैं सैंडविच बन गया था. मैं भला इस विवाद में क्यों पड़ूं? मेरा और अक्षय का झगड़ा होने का कोई कारण ही नहीं हो सकता.’ 

हेरा फेरी 3' फिल्म क्यों अटकी? Paresh Rawal ने सुनाई Akshay Kumar के साथ अनबन की पूरी कहानी

‘हेरा फेरी 3’ पर मंडरा रहे खतरे पर जताया दुख
जब परेश रावल से पूछा गया कि क्या अक्षय और फिरोज़ के बीच का मामला अब सुलझ गया है, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि मामला सुलझ गया है, लेकिन कल-परसों ही मैंने सुना कि अक्षय ने फिरोज़ को एक नोटिस भेजा है कि राइट्स उनके पास हैं, इसलिए इसमें मत पड़िए और जैसा चल रहा है चलने दीजिए. अब फिरोज इस फिल्म को शुरुआत से बनाने की कोशिश कर रहे होंगे.’

ये भी पढ़ें:-Wednesday BO Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ का बुरा हाल, जानें- कलेक्शन

उन्होंने आगे कहा, ‘ये बेहद दुखद है. सच में यार, ये इतनी बड़ी फिल्म और बड़ी फ्रेंचाइजी है. ‘हेरा फेरी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये एक इमोशन है. जब भी ये फिल्म बनेगी और जो भी इसे बनाएगा, मैं इस फ्रेंचाइजी में काम जरूर करूंगा.

क्यों हो रहा ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर विवाद?
बता दें कि इस साल की शुरुआत में फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के राइट्स को लेकर मामला अदालत तक पहुंच गया था. एक साउथ की प्रोडक्शन कंपनी ने दावा किया कि ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के अधिकार फिरोज नाडियाडवाला के पास नहीं हैं. कंपनी का आरोप है कि उन्हें केवल मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का रीमेक बनाने के अधिकार दिए गए थे, लेकिन बाद में बिना अनुमति इसके सीक्वल बनाए गए और अधिकार किसी तीसरे पक्ष को ट्रांसफर कर दिए गए.

प्रियदर्शन ने फिरोज नाडियाडवाला पर लगाए आरोप
इसी बीच फिल्म एक और विवाद में तब घिर गई, जब एक्टर परेश रावल ने अचानक प्रोजेक्ट छोड़ दिया. इसके बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उन पर 25 करोड़ रुपये का दावा किया था. ‘हेरा फेरी 3’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी इस फिल्म से किनारा कर लिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला पर गंभीर आरोप भी लगाए. प्रियदर्शन का कहना है कि फिरोज ने कई बार उनका अपमान किया और यहां तक कि अक्षय कुमार से भी कहा कि वो उनके साथ ‘हेरा फेरी 3’ न बनाएं.

ये भी पढ़ें:-आमिर खान के तीनों बच्चे गौरी स्प्रैट को किस नाम से बुलाते हैं? लव जिहाद कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया सच



Source link