Lemongrass Farming Tips: पारंपरिक खेती में लागत ज्यादा और मुनाफा कम होने की वजह से किसान काफी परेशान रहते हैं. कभी मौसम की मार तो कभी मंडी में सही दाम न मिलना यह हर सीजन की कहानी बन चुकी है. लेकिन अगर आप इससे हटकर किसी ऐसी फसल की तलाश में हैं जिसकी बिक्री की कोई टेंशन न हो. तो लेमनग्रास यानी नींबू घास की खेती आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है.
इस औषधीय और सुगंधित पौधे की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि इसे बेचने के लिए आपको मंडी के चक्कर नहीं काटने पड़ते. बल्कि परफ्यूम और कॉस्मेटिक बनाने वाली कंपनियां खुद आपके खेत तक खींची चली आती हैं. कम लागत कम पानी और बिना किसी खास देखरेख के तैयार होने वाली यह फसल आज के समय में किसानों के लिए नोट छापने की मशीन साबित हो रही है. तो चलिए आपके बताते हैं कैसे की जाती है लेमनग्रास की खेत.
ऐसे शुरू करें लेमनग्रास की खेती
लेमनग्रास की खेती के लिए आपको बहुत उपजाऊ जमीन की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आपके पास कोई ऐसी बंजर, पथरीली या कम पानी वाली जमीन पड़ी है जहां कुछ नहीं उगता. तो वहां आप लेमनग्रास लगाकर तगड़ी कमाई कर सकते हैं. इस पौधे की पत्तियां हल्की कड़वी और नींबू जैसी खुशबू वाली होती हैं.
जिसकी वजह से गाय, भैंस या नीलगाय जैसे आवारा पशु इसे सूंघते तक नहीं हैं. यानी आपको खेत की फेंसिंग या रखवाली पर एक रुपया भी खर्च करने की जरूरत नहीं है. एक बार इसकी रोपाई करने के बाद यह फसल लगातार 5 से 6 सालों तक बंपर पैदावार देती रहती है. साल में इसकी 3 से 4 बार आसानी से कटाई की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: अपने फार्महाउस पर कैसे करें चाय की खेती, जानिए कैसे इस काम को संभव बना सकते हैं आप?
ऐसे होगी मोटी कमाई
लेमनग्रास से असली मुनाफा इसकी हरी पत्तियों को बेचने से नहीं. बल्कि इसका तेल निकालने से होता है. खेत के पास ही एक छोटा सा डिस्टिलेशन प्लांट लगाकर इसकी पत्तियों से तेल निकाला जाता है. बाजार में लेमनग्रास ऑयल की डिमांड हमेशा हाई रहती है क्योंकि इसका इस्तेमाल महंगे परफ्यूम, साबुन, डिटर्जेंट, कॉस्मेटिक्स और हर्बल चाय बनाने में धड़ल्ले से होता है.
इन कंपनियों में सीधे बेच सकते हैं
इस तेल को बड़ी-बड़ी कंपनियों जैसे डाबर, पतंजलि, हिमालया और कई परफ्यूम कंपनियां सीधे बेचा जा सकता है. यह कंपनियां किसानों से कांट्रैक्ट करती हैं और खेत से ही तेल उठा लेती हैं. एक एकड़ में लेमनग्रास लगाने की शुरुआती लागत महज 15 से 20 हजार रुपये आती है. जबकि इसके तेल को बेचकर हर साल आराम से 1.5 से 2 लाख रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या सच में मशरूम की खेती से रातों-रात अमीर बन रहे हैं किसान? जान लें हकीकत






