हैदराबाद के ‘सक्सेस स्कूल’ में ‘कलमा’ से जुड़े विवाद के मामले में, एक छात्र के परिवार ने केस वापस ले लिया है. यह मामला तब शुरू हुआ जब ‘कलमा’ को होमवर्क के तौर पर देने की खबर वायरल हो गई और संबंधित टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया.
परिवार की सदस्य सुप्रिया ने ABP न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “चाहे यह जानबूझकर किया गया हो या अनजाने में, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती. हैदराबाद जैसे शहर के स्कूल में भविष्य में इस तरह के विवाद नहीं होने चाहिए. बहरहाल, मुझे खुशी है कि स्कूल मैनेजमेंट ने टीचर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया. मैनेजमेंट को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी चीजें दोबारा न हों.
ये भी पढ़ें: ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
स्कूल के डायरेक्टर ने टर्मिनेशन लेटर जारी किया
स्कूल के डायरेक्टर ओबैद पटेल ने उस टीचर को टर्मिनेशन लेटर जारी किया जिसने छात्र को यह काम दिया था, और उन्होंने एक माफीनामा वीडियो भी जारी किया जिसमें भरोसा दिलाया गया कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी. इस मामले में चारमीनार के DCP किरण खरे ने बताया कि हालांकि टीचर ने होमवर्क अनजाने में दिया था, लेकिन जिम्मेदारी लेते हुए और इसे स्कूल की पॉलिसी के खिलाफ मानते हुए मैनेजमेंट ने घटना के लिए जिम्मेदार टीचर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की. हमें कोई शिकायत नहीं मिली और न ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई, क्योंकि कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. उन्होंने जंता से अनुरोध किया कि इस मामले को हिंदू-मुस्लिम ना बनाया जाये और सोशल मीडिया पर पोस्ट ना किया जाए.
ये भी पढ़ें: ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात






