मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी

मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी


Instant LPG Connection: अगर नया एलपीजी गैस कनेक्शन लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है तो अब ये परेशानी खत्म होने वाली है. भारत पेट्रोलियम ने Bharatgas Lite ZIP नाम से नई प्रीमियम एलपीजी सर्विस लॉन्च की है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ग्राहकों को इंस्टेंट गैस कनेक्शन और एक्सप्रेस सिलेंडर डिलीवरी की सुविधा मिलेगी. यहां से आप इसके बारे में जान सकते हैं.

क्या है भारतगैस लाइट जिप?
भारतगैस लाइट जिप एक नई प्रीमियम सेवा है, जिसे तेजी से बदलती शहरी जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके तहत ग्राहक बिना लंबे प्रोसेस के ही नया एलपीजी कनेक्शन ले सकेंगे और सिलेंडर भी पहले के मुकाबले काफी जल्दी मिलेगा. फिलहाल इसकी शुरुआत मुंबई से हुई है.

सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?

कैसे मिलेगा नया गैस कनेक्शन?
इस सेवा के जरिए ग्राहक BPCL के डिजिटल प्लेटफॉर्म या अधिकृत भारतगैस डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से नया कनेक्शन ले सकेंगे. डॉक्यूमेंट प्रोसेस पूरा होने के बाद कनेक्शन जल्दी जारी किया जाएगा और सिलेंडर की डिलीवरी भी एक्सप्रेस मोड में की जाएगी. कंपनी का मकसद नए ग्राहकों के लिए पूरी प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है. 

क्या है खासियत? 
भारतगैस लाइट जिप में कंपनी का कॉम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा. ये पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में हल्का है, जंग नहीं लगता और इसमें पारदर्शी बॉडी होने की वजह से गैस का लेवल भी आसानी से देखा जा सकता है. इसके अलावा इसमें बेहतर सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं. 

तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

100 शहरों तक पहुंचेगी सेवा
BPCL ने बताया है कि अभी इस सेवा की शुरुआत मुंबई से की गई है. कंपनी की योजना है कि 15 अगस्त 2026 तक 24 राज्यों के 100 शहरों में भारतगैस लाइट जिप का विस्तार किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इसका फायदा मिल सके. ये सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जिन्हें जल्दी गैस कनेक्शन चाहिए या जो तेज डिलीवरी चाहते हैं. नौकरीपेशा लोग, छोटे परिवार और नए घर में शिफ्ट होने वाले ग्राहक इससे सबसे ज्यादा लाभ उठा सकेंगे. 



Source link