Hindi Panchang, 2 August 2026: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार है. आज सावन की गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत है. गजाजन का अर्थ ‘गज के मुख वाले’ है. पुराणों के अनुसार इस दिन गणेश जी का पूजन करने से समस्त कामनाओं की पूर्ति होती है और साधक को महान शासकों और पदाधिकारियों पर विजय पाने का आशीर्वाद मिलता है.
आज का व्रत – गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत सूर्योदय से शुरू होकर चंद्रोदय तक समाप्त होता है. बप्पा की सुबह और शाम दोनों समय पूजा करें और फिर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पारण करें.
–
2 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 2 August 2026)
- तिथि – चतुर्थी (1 अगस्त 2026, रात 11.07 से 2 अगस्त 2026, रात 11.15 तक), इसके बाद पंचमी शुरू होगी.
- वार – रविवार
- नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद
- योग – अतिगंड
- सूर्योदय – सुबह 5.56
- सूर्यास्त – शाम 7.11
- चंद्रोदय – रात 9.44
- चंद्रोस्त – सुबह 9.12
- चंद्र राशि – कुंभ
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का चौघड़िया – सुबह 5.56 – सुबह 10.59
- शाम का चौघड़िया – शाम 5.32 – शाम 7.11
राहुकाल और अशुभ समय (Rahu Kaal)
- राहुकाल – शाम 5.52 – शाम 7.11
- यमगण्ड काल – दोपहर 12.44 -दोपहर 2.24
- गुलिक काल – शाम 4.05 – शाम 5.45
- पंचक – पूरे दिन
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 2 August 2026)
- सूर्य – कर्क
- चंद्रमा – कुंभ
- मंगल – वृषभ
- बुध – कर्क
- गुरु – मिथुन
- शुक्र – कन्या
- शनि – मीन
- राहु – कुंभ
- केतु – सिंह
2 अगस्त 2026 का राशिफल
मेष राशि (Aries): कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. आय में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य पूरे होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा और भाई-बहनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.
वृषभ राशि (Taurus): व्यवसाय में बदलाव लाभदायक रहेगा और रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा परिवार के साथ महत्वपूर्ण चर्चा और विद्यार्थियों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.
मिथुन राशि (Gemini): भाग्य का साथ मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे. अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से करियर में प्रगति होगी तथा जीवनसाथी के साथ यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है.
कर्क राशि (Cancer): व्यवसाय में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें और जल्दबाजी से बचें. बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, सम्मान बढ़ेगा तथा दांपत्य जीवन और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा.
सिंह राशि (Leo): साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मानसिक तनाव दूर होगा तथा रिश्तेदारों के आगमन से घर का वातावरण खुशहाल रहेगा.
कन्या राशि (Virgo): रोजगार और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे तथा सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में तरक्की के योग हैं और परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे.
तुला राशि (Libra): संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बनेगा और नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio): निवेश और दस्तावेजों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. आय में वृद्धि होगी और परिवार का वातावरण शांत रहने से मन प्रसन्न रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius): प्रॉपर्टी और आय से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर मिलेंगे. नौकरी में प्रशंसा या वेतन वृद्धि के योग हैं तथा जीवनसाथी और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा.
मकर राशि (Capricorn): आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी. नौकरी में ट्रांसफर की खबर मिल सकती है तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.
कुंभ राशि (Aquarius): व्यापार विस्तार की योजना सफल हो सकती है और भविष्य के लिए लाभदायक अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.
मीन राशि (Pisces): नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा और व्यापार में सुधार होगा. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा तथा जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी.
नारंगी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






