OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • रिपोर्ट: वनप्लस अगले साल भारत से कारोबार समेट सकती है।
  • वनप्लस पूरी तरह बंद नहीं होगी; ओप्पो आफ्टर-सेल सपोर्ट देगी।
  • मौजूदा यूजर्स को कस्टमर सपोर्ट में कुछ दिक्कतें आ रही हैं।

OnePlus India Exit: हाल ही में खबर आई थी कि चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस जल्द ही अमेरिका और यूरोप से अपना कारोबार समेट सकती है. अब इस लिस्ट में भारत का नाम भी जुड़ गया है. कुछ महीने पहले भी ऐसे कयास लगाए गए थे, जिनका कंपनी ने खंडन किया था. अब एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस अमेरिका और यूरोप से निकलने का ऐलान इसी हफ्ते कर सकती है, जबकि भारत में यह अगले साल अपना कारोबार बंद कर देगी. ऐसे में ग्राहकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या कंपनी के फ्यूचर को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच अभी वनप्लस का फोन खरीदना चाहिए? आइए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं. 

क्या पूरी तरह बंद हो जाएगी वनप्लस?

अभी कंपनी के कुछ मार्केट्स से निकलने की खबरें आ रही हैं, जिनमें बताया गया है कि वनप्लस सिर्फ चाइनीज मार्केट पर फोकस करेगी. यानी कंपनी पूरी तरह बंद नहीं हो रही है और उसका अस्तित्व बचा रहेगा. दूसरी बात यह है कि वनप्लस की पैरेंट कंपनी ओप्पो के ऑपरेशन पहले की तरह जारी है. कई जगहों पर वनप्लस की वेबसाइट ग्राहकों को ओप्पो के प्रोडक्ट्स पर रिडायरेक्ट कर रही है. यह बताता है कि वनप्लस के एग्जिट होने के बाद वहां ओप्पो के उपस्थिति रहेगी. 

क्या अभी वनप्लस का फोन खरीदना चाहिए?

कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अभी वनप्लस का फोन खरीदना फायदे का सौदा होने वाला है? इसका जवाब है कि अगर आप फोन खरीदते हैं तो वनप्लस अपने ऑपरेशन जारी रहने तक कंज्यूमर और सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट देती रहेगी. इसके बाद अगर वनप्लस अपना कारोबार समेट भी लेती है तो ओप्पो की तरफ से यह सपोर्ट मिलता रहेगा. कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ओप्पो अपना स्मार्टफोन बिजनेस रिस्ट्रक्चर कर रही है. इसके तहत वनप्लस का ऑफ्टर-सेल सर्विस सपोर्ट भी ओप्पो के सर्विस नेटवर्क के तहत आएगा. इसका मतलब है कि अगर आपके वनप्लस फोन में कोई इश्यू आता है तो आप इसे ओप्पो के सर्विस सेंटर पर दिखा सकते हैं. 

यूजर्स की शिकायतें भी आ रहीं सामने

अगर आप अभी वनप्लस का फोन खरीदते हैं तो कुछ मौजूदा यूजर्स की शिकायतों का भी ध्यान रखना चाहिए. टेकएडवाइजर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी का कस्टमर सपोर्ट रिपेयर और रिप्लेसमेंट के मामलों में ग्राहकों को संतुष्ट नहीं कर रहा है. कई यूजर्स ने रिप्लेसमेंट के बदले वाउचर मिलने की भी बात कही है. ऐसे में अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि अगर वनप्लस इंडियन मार्केट से एग्जिट लेती है तो आफ्टर-सेल सर्विस की स्थिति क्या रहने वाली है.

ये भी पढ़ें-

क्या फर्जी कॉपीराइट कंप्लेंट मिलने पर भी बंद हो रहा इंस्टाग्राम अकाउंट? जान लें इसकी हकीकत



Source link