TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी

TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी


प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों में संदिग्ध धनराशि के लेन-देन से संबंधित अपनी जांच के सिलसिले में मंगलवार को कोलकाता में कई स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की राजधानी में करीब पांच परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह संकेत मिलता है कि 150 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि विमानन और यात्रा कंपनियों के माध्यम से भेजी गई है. 

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि किराए और लीज पर निजी चार्टर विमान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ‘केयरवेल एविएशन’ के कोलकाता स्थित दफ्तरों, उसके निदेशकों और एक कथित चुनावी ट्रस्ट के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. ‘पीटीआई-भाषा’ के सवाल पर कंपनी के जवाब की प्रतीक्षा की जा रही है. कोलकाता पुलिस ने पिछले महीने पार्टी के तीन बैंक खातों से धन की निकासी पर रोक लगा दी थी. यह कार्रवाई पार्टी के बागी विधायकों की शिकायतों के बाद की गई, जिन्होंने खातों में जमा धन के स्रोत की जांच की मांग की थी.

ये भी पढ़ें: NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान

मौजूद रकम की जानकारी देने का निर्देश

यह घटनाक्रम विपक्षी दल के वित्तीय कोष पर नियंत्रण को लेकर जारी अंदरूनी खींचतान के बीच सामने आया. माना जा रहा है कि इन खातों में लगभग 440 करोड़ रुपये हैं. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दो जुलाई को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट की याचिका पर सुनवाई करते हुए निजी बैंक अधिकारियों को उन खातों में मौजूद रकम की जानकारी देने का निर्देश दिया था. इस याचिका में पार्टी के बैंक खातों से पैसे निकालने पर लगी रोक को चुनौती दी गई थी. सूत्रों ने हाल में PTI-भाषा को बताया था कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले तृणमूल कांग्रेस में दल-बदल के मामलों पर फैसला लेंगे. यह कदम मूल पार्टी द्वारा बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने के अनुरोध पर उठाया गया है.

ये भी पढ़ें: Explained: वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?



Source link