US Iran Tensions: ईरान की राजधानी तेहरान के आसपास अचानक बढ़ी सैन्य गतिविधियों ने एक बार फिर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका पैदा कर दी है. तेहरान के आसपास एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय होने और बोरूजर्द शहर के पास धमाकों की खबरें सामने आई हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन घटनाओं की वजह क्या है और न ही किसी ने आधिकारिक बयान जारी किया है.
तेहरान के ऊपर दिखे अमेरिकी सैन्य विमान
सार्वजनिक फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइटों के मुताबिक, इस समय ईरान के आसपास अमेरिकी सेना के कई विमान सक्रिय नजर आए हैं. इनमें तीन KC-135 एयर-टैंकर, दो KC-46A एयर-टैंकर और एक E-3 AWACS विमान शामिल है. AWACS विमान हवाई निगरानी और शुरुआती चेतावनी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि KC-135 और KC-46A विमान लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन उपलब्ध कराते हैं. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सार्वजनिक ट्रैकिंग वेबसाइटों पर केवल कुछ सैन्य विमान ही दिखाई देते हैं. वास्तविक सैन्य गतिविधियां इससे कहीं अधिक हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें : भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- ‘हमने पहले ही…’





