दरअसल, प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड एक खास तरह का टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर होता है जिसे फोन की डिस्प्ले पर लगाया जाता है. इस गार्ड का मकसद स्क्रीन को सिर्फ सामने से देखने वाले व्यक्ति के लिए साफ रखना और साइड से देखने पर उसे लगभग काला या धुंधला दिखाना होता है. इसीलिए इसका नाम भी प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड पड़ा है क्योंकि ये फोन की प्राइवेसी को भी बनाए रखता है. इससे आपके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति आसानी से स्क्रीन पर मौजूद जानकारी नहीं देख पाता है.

आपको बता दें कि इस प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड में बेहद पतली माइक्रो-लूवर (Micro-Louver) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. इसे छोटे-छोटे ब्लाइंड्स की तरह समझा जा सकता है. ये पतली परतें स्क्रीन से निकलने वाली लाइट को केवल सीधे सामने की दिशा में आती हैं जिससे साइड में बैठे इंसान को स्क्रीन पर कुछ नहीं दिखाई देता है.

अब जब आप फोन को सामने से देखते हैं तो लाइट सीधे आपकी आंखों तक पहुंचती है, इसलिए स्क्रीन नॉर्मल दिखाई देती है. लेकिन जैसे ही कोई व्यक्ति दाएं या बाएं से देखने की कोशिश करता है, ये माइक्रो-लूवर उस डॉयरेक्शन में जाने वाली लाइट को रोक देता है जिसके बाद पड़ोस में बैठे इंसान को स्क्रीन काली या बहुत धुंधली दिखाई देती है.

अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं भीड़भाड़ वाली जगहों पर फोन इस्तेमाल करते हैं या अपने फोन में जरूरी जानकारी सेव करते रखते हैं तो ये प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है.

हालांकि प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड आपके फोन की सेफ्टी को बढ़ाता है लेकिन इसके कुछ छोटे नुकसान भी हो सकते हैं. इसकी वजह से स्क्रीन की ब्राइटनेस थोड़ी कम महसूस हो सकती है इसलिए कई बार यूजर्स को ब्राइटनेस बढ़ानी पड़ती है. इससे फोन की बैटरी की खपत भी थोड़ा बढ़ जाती है. अगर आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई वीडियो या फोटो देखना चाहते हैं तो साइड में बैठे लोगों को स्क्रीन साफ दिखाई नहीं देगी.

आपको बता दें कि अगर आपको अपने फोन में जानकारी को सेव रखना है या फिर अक्सर ट्रैवल करते हैं या ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर रहते हैं या काम करते हैं तो आपके लिए प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.
Published at : 08 Jul 2026 03:58 PM (IST)






