आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर

आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर


Farmhouse Plants: आजकल फार्म हाउस सिर्फ छुट्टियां बिताने तक की जगह नहीं रह गई, बल्कि लोग इन्हें खूबसूरत और हरियाली से भरपूर बनाने पर भी खास ध्यान दे रहे हैं. सही पौधों का चुनाव किसी भी फार्म हाउस की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है, लेकिन अक्सर लोग फूल या दिखने में अच्छे पौधे देखकर उन्हें खरीद लेते हैं. बाद में पता चलता है कि वे स्थानीय मौसम में ठीक से ग्रो नहीं कर पाते और उनकी देखभाल काफी मुश्किल होती है.

ऐसे में अगर आप भी अपने फार्म हाउस के लिए नर्सरी से पौधे लेने जा रहे हैं, तो आपको पहले यह तय करना जरूरी है कि कौन से पौधे आपके इलाके की जलवायु, मिट्टी और जगह के हिसाब से सही रहेंगे. चलिए अब आपको बताते हैं कि आपके फार्म हाउस पर कौनसे पौधे जमकर फलेंगे फूलेंगे. 

खरीदें पपीते का पौधा

अगर आप अपने फार्म हाउस पर जल्दी फल देने वाला पौधा लगाना चाहते हैं तो पपीता एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह उष्णकटिबंधीय फल है और गर्म जलवायु में भी अच्छी तरह बढ़ता है. इसकी खास बात यह है की रोपाई के करीब 10 से 12 दिन बाद इसमें फल आना शुरू हो सकते हैं. पपीते का पौधा कंटेनर में भी उगाया जा सकता है, हालांकि खुले जगह पर उगाने पर इसकी बढ़ावा अच्छी होती है. ऐसे में नर्सरी से आप अपने फार्म हाउस के लिए पपीते का पौधा खरीद सकते हैं. 

संतरे का पौधा 

अगर आप फार्म हाउस में फलदार बगीचा तैयार करना चाहते हैं, तो इसमें संतरे का पौधा भी शामिल किया जा सकता है. संतरा गर्म मौसम का पौधा है और ठंड है या पाले को ज्यादा सहन नहीं कर पाता, इसलिए इसे ऐसे जगह लगाना चाहिए जहां भरपूर धूप मिले और पानी का निकास अच्छा हो. इसकी जड़े गहराई तक जाती है, इसलिए पौधे के बीच पर्याप्त दूरी रखना जरूरी है. संतरे का पौधा लगाने के लिए आप नर्सरी से सीधे छोटा पौधा खरीद सकते हैं. 

गुलाब भी खरीद सकते हैं 

गुलाब हर फार्म हाउस की खूबसूरती बढ़ाने वाला सबसे पॉपुलर सजावटी पौधा माना जाता है, लेकिन एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि गुलाब खरीदते समय केवल फूल देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. हेल्दी और रोग मुक्त पौधा ही खरीदना चाहिए, अच्छी और भरोसेमंद नर्सरी से खरीदा गया पौधा लंबे समय तक अच्छे से चलता रहता है. वहीं बागवानी एक्सपर्ट्स का कहना है कि गुलाब के पौधे का चुनाव स्थानीय जलवायु के अनुसार करना चाहिए. 

नीम और अशोक का पौधा भी खरीद सकते हैं 

अगर फार्म हाउस में बड़े पेड़ लगाने की योजना है, तो नीम अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है और घनी छाया देता है. वहीं अशोक का पेड़ बाउंड्री और एंट्रेंस के गेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी सीधी बढ़ावार फार्म हाउस को और ज्यादा आकर्षक लगा देती है. 

ये भी पढ़ें-Broccoli Farming Tips: बड़े होटलों की पहली पसंद, नॉर्मल गोभी से 5 गुना ज्यादा मुनाफा देगी इस विदेशी सब्जी की खेती

बोगनवेलिया और गुड़हल 

कम पानी में अच्छी तरह बढ़ने वाला बोगनवेलिया फार्म हाउस की दीवारों और बाउंड्री के लिए सही माना जाता है. इसके चमकीले रंग के फूल पूरे फार्म हाउस को आकर्षक बना देते हैं. वहीं गुड़हल धूप वाली जगह में अच्छी तरह बढ़ता है और बड़े-बड़े रंगीन फूल देता है, जिससे गार्डन की खूबसूरती और बढ़ जाती है. 

दूसरे फलदार पौधे 

पपीते और संतरे के अलावा आम, अमरूद, नींबू, आंवला और अनार जैसे फलदार पौधे भी फार्म हाउस पर लगा सकते हैं. यह पौधे हरियाली के साथ-साथ ताजे फल भी देते हैं और सही देखभाल मिलने पर लंबे समय तक उत्पादन भी देते हैं.

ये भी पढ़ें-Avocado Farming Tips : भारत में 300 रुपये किलो बिकने वाला ‘मक्खन फल’, जानें इसकी खेती से एक एकड़ में लाखों कैसे कमाएं



Source link