ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी लिस्ट

ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी लिस्ट


ईरान के एक अखबार ने कट्टर और उकसावा वाला रुख अख्तियार किया है. अखबार ने कई विदेशी नेताओं के नाम और तस्वीरें छापी हैं. अखबार का कहना है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बदले में इन नेताओं को निशाना बनाया जाना चाहिए.

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (11 जुलाई) को ईरान के राजधानी के अधिकारियों की तरफ से पब्लिश हमशहरी अखबार ने मुज्तबा के बयान के बाद 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरों वाला ऑनलाइन ग्राफिक्स साझा किया है. अखबार में इस बात की ओर भी इशारा किया कि अखबार की तरफ से पब्लिश लिस्ट में ईरानी सरकार ने ऑफिशियल मंजूरी दी थी. 

इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल? 
अखबार ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, ब्रिटेन पीएम कीर स्टारमर शामिल हैं. हालांकि, अखबार के संस्करण में यह तस्वीरें नहीं हैं, यह सिर्फ ऑनलाइन ग्राफिक्स के जरिए वेबसाइट पर डाला गया है.

एजेंसी ने कहा है कि सूची में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली पीएम जॉर्जियो मेलोनी, और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी शामिल हैं. ईरान ने यूरोपीय देशों पर ईरान में हुए हमलों की निंदा न करने का आरोप लगाया. साथ ही अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने एयर स्पेस में आने की अनुमति देना भी शामिल रहा. 

होर्मुज स्ट्रेट कब खोलेगा ईरान? IRGC ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने रखी ये शर्त, कहा- ‘जब तक अमेरिका…’

मुज्तबा खामेनेई ने कहा- बदला लेना जरूरी है

मुज्तबा खामेनेई ने कहा था कि बदला लेना जरूरी है. बदला लेना हमारे देश की इच्छा है. इसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए. ये अपराधी जिनके नाम लिस्ट में हैं, अपने बिस्तर पर शांति से मरने की इच्छा के साथ ही कब्र में ले जाएंगे.

 ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा

ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा था कि ईरान ने उन लोगों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें तेहरान निशाना बनाना चाहता है. हालांकि, मुज्तबा ने किसी के नाम नहीं बताए थे. 

28 फरवरी को अयातुल्लाह खामेनेई की अमेरिका और इजरायल की तरफ से किए गए संयुक्त हमले में मौत हो गई थी. इधर, शनिवार को उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई ने कसम खाते हुए कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी. पिछले हफ्ते ही साप्ताहिक शोक के बाद मशहद शहर, जो अयातुल्लाह का गृहनगर भी रहा, वहां उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया है.



Source link