40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क

40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क


40 साल से ज्यादा समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर वहां जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खुद ऑकलैंड पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया. इसी पोस्ट पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने भारत और न्यूजीलैंड की दोस्ती के लिए शुभकामनाएं दीं, जिस पर पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए कहा कि दोस्तों की ओर से मिलने वाले ऐसे विचारपूर्ण संदेश हमेशा खास होते हैं.

लक्सन के पोस्ट पर ली जे-म्युंग का संदेश

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने एक्स पर पीएम मोदी के स्वागत का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में दोनों नेता एयरपोर्ट पर हाथ मिलाते और गर्मजोशी से गले मिलते नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ लक्सन ने लिखा, ‘न्यूजीलैंड में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.’

इसी पोस्ट पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘भारत और न्यूजीलैंड की दोस्ती और तरक्की के लिए शुभकामनाएं.’ उन्होंने अपने संदेश में दोनों देशों के रिश्तों के और मजबूत होने की कामना की.

यह भी पढ़ें: जंग के बीच ईरान ने फिर से तैयार कर लिए न्यूक्लियर साइट्स? सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाई अमेरिका की नींद

PM मोदी ने दिया जवाब

राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के संदेश पर पीएम मोदी ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रपति ली जे-म्युंग, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. दोस्तों की ओर से मिलने वाले ऐसे विचारपूर्ण संदेश हमेशा यादगार होते हैं.’

40 साल से ज्यादा समय बाद भारतीय PM का न्यूजीलैंड दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिन की राजकीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. 40 साल से ज्यादा समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है. यह यात्रा प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के न्योते पर हो रही है और इसका मकसद दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार

कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन व्यापार, निवेश, रक्षा, आर्थिक सहयोग और दूसरे अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे. दोनों नेता इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि किन नए क्षेत्रों में भारत और न्यूजीलैंड साथ मिलकर काम कर सकते हैं.

भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे PM मोदी

न्यूजीलैंड में अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कारोबार और खेल जगत के लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह वहां रहने वाले भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.

तीन देशों के दौरे का आखिरी पड़ाव

न्यूजीलैंड, प्रधानमंत्री मोदी के तीन देशों के दौरे का आखिरी पड़ाव है. इससे पहले वह इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर चुके हैं. पीएम मोदी का कहना है कि यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, MAHASAGAR विजन और मुक्त व खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा. न्यूजीलैंड यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.



Source link