चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video


चीन के जिनजियांग शहर में गुरुवार (9 जुलाई 2026) को जूतों कारखाने में भीषण आग लग गई, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई. आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आग लगने के बाद बचाव और राहत कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए संयुक्त कार्य दल पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर भेज दिए हैं. मंत्रालय ने बताया कि आग दोपहर करीब 12 बजे लगी.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने अधिकारियों को तलाश और बचाव अभियानों में हर संभव प्रयास करने, घटना का कारण पता लगाने और जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया है.

जिनपिंग ने दोषियों को कड़ा सजा देने की बात कही

शी जिनपिंग ने कहा, ‘दुर्घटना के कारण की जल्द से जल्द पहचान की जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.’ इमारत की निचली मंजिलों में आग भयंकर रूप से भड़क गई. उसी दौरान लोगों को खिड़कियों के पास और इमारत की छत पर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है. इमरजेंसी मंत्रालय ने कहा कि आग बुझाने, फंसे हुए लोगों की तलाश करने और घायलों का इलाज करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

काम नहीं आया चीन का अभियान

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग फंसे हुए थे और उनसे संपर्क टूट चुका था. हांगकांग में कई टावर ब्लॉकों में भीषण आग लगने से 168 लोगों की मौत के बाद चीन ने नवंबर 2025 में ऊंची इमारतों में आग के खतरों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था. इसके एक महीने बाद ही दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और अब एक बार फिर से जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी है.





Source link