प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियोनेशिया दौरे पर हैं. वे बुधवार (8 जुलाई) को राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ प्रम्बानन मंदिर पहुंचे. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमें हमेंशा कहीं न कहीं महादेव से जुडने का मौका मिल ही जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि यह साउथ ईस्ट एशिया में दुनिया का दूसरा बड़ा शिव मंदिर है. पुनर्निमाण के बाद एक बार फिर यहां आउंगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यह मेरा सौभाग्य है कि किसी न किसी रूप में मुझे हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का अवसर मिल जाता है. मेरा जन्म वड़नगर में हुआ था. वहां हटकेश्वर महादेव एक प्रमुख तीर्थ स्थल है. सोमनाथ, बारह ज्योतिर्लिंगों में से पहला, गुजरात की धरती पर स्थित है और इसके विकास की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी भी मेरी ही थी. मेरा राजनीतिक क्षेत्र काशी है, जहां काशी विश्वनाथ महादेव ने मुझ पर निरंतर अपनी कृपा बरसाई है.’
1000 साल से ज्यादा पुराना है इंडोनेशिया का ये मंदिर
उन्होंने कहा, ‘चाहे केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो, उज्जैन में महाकाल मंदिर का जीर्णोद्धार हो, या आज यहां आकर ब्रह्मा, विष्णु और महेश से जुड़े लगभग 1000-1200 वर्ष पुराने धरोहर स्थल के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण का कार्य शुरू करना हो, मुझे ये सभी अवसर प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है. मैं स्वयं को अत्यंत भाग्यशाली मानता हूं. ये साउथ ईस्ट एशिया में दुनिया का दूसरा बड़ा शिव मंदिर है. पुनर्निमाण के बाद एक बार फिर यहां आउंगा.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज मैं इंडोनेशिया के इस पवित्र मंदिर में आया, तो मैं देख रहा था कि महामृत्युंजय का जाप यहां हो रहा था, ॐ नमः शिवाय का उच्चारण हर कोई कर रहा था, ये अपने आप में हृदय को स्पर्श करने वाला था. मैं देख रहा हूं कि योग्यकार्ता के इस भव्य मंदिर परिसर में अब जब हम पुनर्निर्माण का काम करने जा रहे हैं और ये यूनेस्को का वर्ल्ड हेरिटेज है. मुझे पूरा विश्वास है कि आज के बाद भारत के यात्री तो यहां जरूर आएंगे.’
यह भी पढ़ें : E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान





