एक्स-अग्निवीरों को नई भर्ती में 50% आरक्षण, भर्ती से लेकर उम्र, सैलरी और नौकरी तक जानें डिटेल

एक्स-अग्निवीरों को नई भर्ती में 50% आरक्षण, भर्ती से लेकर उम्र, सैलरी और नौकरी तक जानें डिटेल


Ex Agniveer Reservation: अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि अब सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और असम राइफल्स में कांस्टेबल और राइफल मैन के पदों पर भर्ती में एक्स- अग्निवीरों को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें भर्ती प्रक्रिया में कई अहम रियायतें भी दी जाएगी. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में लिखित जवाब के जरिए इसकी जानकारी दी. सरकार का कहना है की अग्नि वीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक्स अग्निवीर नाम से नई कैटेगरी बनाई गई है. इसके तहत आरक्षण, आयु सीमा में छूट और भर्ती प्रक्रिया में विशेष रियायतें दी जाएगी. 

किन पदों पर मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण? 

गृह मंत्रालय के अनुसार यह आरक्षण सीएपीएफ में कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन के पदों पर भर्ती के दौरान लागू होगा. हर भर्ती वर्ष में इन पदों की 50 प्रतिशत रिक्तियां एक्स-अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगी. इससे पहले मार्च 2023 में सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था. अब इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है. बीएसएफ और सीआईएसएफ जैसी कई केंद्रीय और सुरक्षा बलों ने भी पहले अपने भर्ती नियमों में संशोधन कर आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव लागू किया था. 

भर्ती प्रक्रिया में क्या मिलेगी छूट?

गृह मंत्रालय ने एक्स-अग्निवीरों को भर्ती प्रक्रिया में कई जरूरी छूट देने का फैसला किया है. इसके तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से छूट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट से छूट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से छूट दी जाएगी. सरकार का मानना है कि 4 साल की सैन्य सेवा के दौरान अग्नि वीरों को आवश्यक फिजिकल और व्यावसायिक प्रशिक्षण मिल चुका होता है, इसलिए उन्हें इन चरणों में छूट दी जा रही है.  

ये भी पढ़ें-IIT Teacher Shortage:  शिक्षकों की कमी से जूझ रहे IIT संस्थान, 4300 पद खाली, सामने आई केंद्र की रिपोर्ट

आयु सीमा में भी मिलेगी राहत 

सरकार ने एक्स-अग्निवीरों के लिए अधिकतम आयु सीमा में भी छूट देने का फैसला किया है. सभी एलिजिबल  एक्स-अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी. अग्निपथ योजना के पहले बैच के उम्मीदवारों को अतिरिक्त 5 साल की आयु छूट भी दी जाएगी. वहीं गृह मंत्रालय ने भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से छूट की घोषणा कर दी है, लेकिन मेरिट कैसे तैयार की जाएगी इसे लेकर अभी कोई अलग निर्देश जारी नहीं किए गए हैं. सरकार ने कहा है कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी. 

पहला बैच कब होगा एलिजिबल?

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती पहला बैच अभी अपनी 4 वर्ष की सेवा पूरी नहीं कर पाया है. नौसेना में नवंबर 2022 में शामिल हुए पहले बैच के करीब 2,600 अग्निवीर इस साल सेवा पूरी करेंगे. इसके बाद वे सीएपीएफ और असम राइफल्स में नई व्यवस्था के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे.

ये भी पढ़ें-DSSSB Recruitment 2026: 2009 के अभ्यर्थियों को दूसरा मौका, 606 ASO पदों पर फिर से आवेदन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link