Bihar Government Sugarcane Subsidy: गन्ना किसानों के लिए एक बहुत ही शानदार और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. सरकार अब गन्ना किसानों की खेती को और आसान बनाने के लिए ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों पर बंपर सब्सिडी दे रही है. इस योजना का मकसद गन्ना उत्पादकों को आर्थिक रूप से मजबूत करना और खेती में लगने वाली लागत को कम करना है.
अक्सर देखा जाता है कि छोटे और सीमांत किसान पैसों की कमी के कारण महंगे कृषि यंत्र नहीं खरीद पाते हैं. जिससे उनकी खेती पिछड़ जाती है. इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है. ताकि किसान भाई आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करके अपनी पैदावार और कमाई दोनों को दोगुना कर सकें.
किस-किस मशीन पर सब्सिडी?
इस सरकारी योजना के तहत गन्ना किसानों को सिर्फ ट्रैक्टर ही नहीं. बल्कि गन्ने की खेती में काम आने वाले कई अन्य जरूरी उपकरणों पर भी भारी छूट दी जा रही है. इसमें रोटावेटर. कल्टीवेटर. गन्ना बुवाई की मशीनें यानी ट्रेंच प्लांटर और फसल काटने वाले आधुनिक यंत्र शामिल हैं.
कितनी मिलेगी सब्सिडी?
सरकार अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से 40% से लेकर 50% तक की सब्सिडी दे रही है. इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप कोई कृषि मशीन खरीदते हैं. तो उसकी आधी कीमत सरकार अपनी तरफ से वहन करेगी. खासकर महिला किसानों. अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को इस योजना में विशेष प्राथमिकता और अधिक छूट देने का प्रावधान किया गया है.
यह भी पढ़ें: भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा अल्फांसो मैंगो, क्या अपने फार्म हाउस में भी कर सकते हैं इसकी खेती?
योजना का लाभ उठाने के लिए कैसे करें आवेदन?
अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं. तो इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी रखी गई है. सबसे पहले किसान भाई को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या डीबीटी पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
यह दस्तावेज चाहिए होंगे
आवेदन के समय आपके पास आधार कार्ड. बैंक खाता पासबुक. भूमि के दस्तावेज और गन्ना समिति की सदस्यता का प्रमाण पत्र होना जरूरी है. ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद कृषि अधिकारियों द्वारा आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. पात्रता सही पाए जाने पर सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर (कर दी जाएगी. देर न करें और जल्द ही इसका लाभ उठाएं.
यह भी पढ़ें: Gardening Tools: गार्डनिंग शुरू करने से पहले खरीद लें ये 7 जरूरी टूल्स, पौधों की देखभाल होगी आसान






