दूसरे मंडे ‘स्पाइडर मैन’ की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई

दूसरे मंडे ‘स्पाइडर मैन’ की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई


टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही ये बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इसने अब तक न केवल धुआंधार कमाई कर डाली है बल्कि बॉक्स ऑफ़िस पर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.  भारत में मार्वल फैन्स से मिले प्यार की बदौलत ये सुपरहीरो फिल्म इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितनी कमाई की है?

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत बनी हुई है और इसके जल्दी हटने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. फिलहाल तो टॉम हॉलैंड की यह लेटेस्ट वेब-स्लिंगिंग एडवेंचर फिल्म भारत में ज़बरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में भारत में 334.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे वीकेंड पर तो इसने बवाल ही काट दिया.

जहां दूसरे फ्राइडे इसका कलेक्शन 15 करोड़ रुपये रहा तो वहीं दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन इसने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 31 करोड़ की कमाई की. जबकि 11वें दिन इसने और तेजी दिखाते हुए 34.70 करोड़ कमाए. हालांकि अब दूसरे मंडे को एक बार फिर इसकी कमाई में वीकडेज होने के चलते गिरावट देखी गई. यहां तक कि इसने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 7.60 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में टोटल कमाई अब 423.05 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-DC Box office: ‘स्पाइडर मैन’ के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड

  स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे 450 करोड़ से रह गई कितनी दूर
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की कमाई में दूसरे मंडे बेशक मंदी देखी गई और इसने 12वें दिन अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. वहीं अब ये 450 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर तेजी से बढ़ रही है. फिलहाल 12 दिनों में ये 425 करोड़ की कमाई कर चुकी है और 27 करोड़ और कमाते ही ये भारत में हॉलीवुड की 450 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन जाएगी.

उम्मीद है कि एक या दो दिन में मार्वल्स की ये शानदार फिल्म इस उपलब्धि को भी हासिल कर लेगी.

ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: ‘कॉकटेल 2’ से ‘भारत भाग्य विधाता’ तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 धमाकेदार फिल्में-सीरीज



Source link