- ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी सैन्य कर्मियों के परिजनों को हिरासत में लिया।
- यह दशकों पुरानी सैन्य परिवार सुरक्षा प्रथा के विपरीत है।
- 51 परिजन हिरासत में; कम से कम छह को निर्वासित किया गया।
- पहले सैन्य परिवारों को आमतौर पर निर्वासन से सुरक्षा मिलती थी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन अपने किसी न किसी बयान या कार्रवाई की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जो काफी ज्यादा चर्चा में छाया हुआ हैं. दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी सेना में कार्यरत कर्मियों के दर्जनों की संख्या में माता-पिता और उनके जीवनसाथियों को हिरासत में ले लिया है.
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में इमिग्रेशन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन ने अपने विस्तारित इमिग्रेशन क्रैकडाउन अभियान के तहत अमेरिकी सेना में सक्रिय कर्मियों के दर्जनों माता-पिता और जीवनसाथियों में हिरासत में लिया है. अमेरिकी प्रशासन की यह कार्रवाई दशकों पुरानी उस बाई-पार्टिसन प्रथा के विपरीत है, जिसके तहत आमतौर पर सैन्य परिवारों को इमिग्रेशन से बचाता जाता था.
रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटने के बाद से अब तक डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी सेना में सक्रिय रूप से काम कर रहे कर्मियों के 51 माता-पिता और जीवनसाथियों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि कम से कम छह को पहले ही डिपोर्ट किया जा चुका है. वहीं, जांच के अनुसार, कम से कम आठ करीबी परिवारों के सदस्य फेडरल इमिग्रेशन कस्टडी की हिरासत में हैं. हालांकि, अमेरिकी सरकार की तरफ से अब तक ऐसे मामले के रिकॉर्ड के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
अमेरिकी सैन्यकर्मियों के लिए US में क्या बनाई गई थी व्यवस्था?
अमेरिका की दोनों सबसे बड़ी पार्टियों की सहमति से कई दशकों पहले एक ऐसी व्यवस्था बनाई गई थी, जिसके तहत अमेरिकी सेना में सक्रिय रूप से कार्यरत कर्मियों के माता-पिता, जीवनसाथी और इमिडिएट मेंबर्स के सदस्यों को आमतौर पर इमिग्रेशन की कार्रवाई के दौरान डिपोर्टेशन से सुरक्षा दी जाती थी. हालांकि, न्यूज एजेंसी एपी की जांच में सामने आया है कि सैन्य परिवारों के लिए उपलब्ध कानूनी तरीकों के इस्तेमाल से अपने इमिग्रेशन स्टेटस को समायोजित करने की कोशिश करते समय कई लोगों को अब महीनों तक हिरासत में रखा जा रहा है.
यह भी पढ़ेंः ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार





