बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश

बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश


दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) पर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. मामले में कथित तौर पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. बता दें कि अभिषेक पश्चिम बंगाल से आते हैं. वह बंगाल के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. 

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत ने हुगली के मगरा थाने की पुलिस को आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तुरंत जब्त करने के आदेश दिए, जिससे किसी भी तरह की निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल न हो सकें. 

प्रेम का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न

छात्रा ने आरोप लगाए कि प्रेम का झांसा देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. इसके साथ निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बनाई गईं, जिसके जरिए ब्लैकमेल किया. अब तक किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पुलिस जब्त नहीं कर सकी है. 

छात्रा के वकील रणदेव सेनगुप्ता व आकाश गंगोपाध्याय ने अदालत से कहा कि कई और अन्य महिलाओं को भी इसी तरह के जाल में फंसाया और ब्लैकमेल किया गया है. 

11 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

पुलिस की तरफ से बताया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश चल रही है. वहीं अदालत ने पुलिस को अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट 11 अगस्त तक सौंपने के निर्देश दिए. मामले की अगली सुनवाई भी 11 अगस्त को ही होगी. 

अभिषेक पोरेल का आईपीएल करियर 

2023 में दिल्ली कैपिटल्स के जरिए आईपीएल डेब्यू करने वाले अभिषेक पोरेल अब तक उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में 35 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 33 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 25.63 की औसत और 145.36 के स्ट्राइक रेट से 769 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 65 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार, भारत में इन दो राज्यों में मंडे को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज



Source link