सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- ’26 दिन बाद खाने स्वाद अच

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- ’26 दिन बाद खाने स्वाद अच


मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है. उनका कहना है कि भूख हड़ताल खत्म करने के बाद अब सरकार से जवाबदेही मांगी जाएगी. उन्होंने शुक्रवार (24 जुलाई) को एक्स पर वीडियो पोस्ट कर सिलसिलेवार ढंग से अपनी बात रखी.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने आए थे. इसके अलावा उससे पहले कई पार्टियों के मिलाकर 65 सांसदों ने हमसे मिलकर और कागज पर साइन कर हमसे अनशन तोड़ने की अपील की थी. सोनम वांगचुक ने कहा कि उन्होंने (करीब 65 सांसदों) ने हमसे कहा है कि वो नीट पेपर लीक केस और एजुकेशन सिस्टम समेत तमाम मुद्दों को संसद में उठाएंगे. उन पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी.   

सोनम वागंचुक ने बताया कि मोदी सरकार के मंत्रियों ने आश्वासन दिया है कि 20 मार्च को संसद चलो मार्च के दौरान जिन लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया था, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी. साथ ही ये भी बताया कि नीट पेपर लीक और शिक्षा में सुधार समेत तमाम मुद्दों को लेकर सरकार गंभीर है सरकार ने यह भी भरोसा दिया है कि हाल ही में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा.



Source link