Aditya Dhar Birthday Wishes to Ranveer Singh: रणवीर सिंह आज 41 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी. इसी में से आदित्य धर भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने एकदम ही ‘धुरंधर’ वाले अंदाज में एक्टर को जन्मदिन विश किया और उनकी तारीफों की खूब पुल बांधे. ‘धुरंधर’ की बीटीएस फोटोज शेयर करने के साथ ही डायरेक्टर ने कहा कि रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को आने वाली जेनरेशन तक याद रखा जाएगा.
आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
आदित्य धर ने रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर’ की बीटीएस फोटोज को शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट भी लिखी है, जिसमें आदित्य ने रणवीर सिंह की बतौर एक्टर और इंसान खूब तारीफ की है.
यह भी पढ़ें: मां के आशीर्वाद के साथ अंशुला कपूर ने फेरे, जान्हवी-खुशी ने निभाया बहन का फर्ज, देखें Inside Photos
आदित्य धर लिखते हैं, ‘कुछ फिल्मों आपके साथ हमेशा रहती हैं और धुरंधर मेरे लिए इसी में से एक है. इसकी वजह कोई स्टोरी ही नहीं बल्कि मैं वो देख पाया जो बहुत कम डायरेक्टर्स देख पाते हैं. मैं हमेशा से ही जानता हूं कि आप एक बेहतरीन एक्टर हैं. लेकिन इस सफर ने आप जैसे कलाकार का दीवाना बना दिया. उससे ज्यादा उस इंसान का जो उस कलाकार के पीछे है.’
आदित्य धर ने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ की
आदित्य धर आगे लिखते हैं, ‘धुरंधर की शूटिंग के दौरान कुछ दिन ऐसे रहे, जब मुझे लगा कि मैं कुछ खास महसूस करने वाला हूं. 26/11 वाला सीन, चाय की दुकान वाला आखिरी सीन, पठनाकोट नरसंहार, पंप हाउस वाला सीन, कोर्ट के बाहर का सीन… ये बस कुछ नाम ले रहा हूं. टेक के बाद टेक, सीन के बाद सीन, आपने कभी आसान रास्ता नहीं चुना. हर इमोशन वहीं दिखा जहां इसकी जरूरत थी. हर चुप्पी के पीछे एक मतलब रहा. हर नजर में एक मकसद था और हर पल एकदम सटीक रहा. आपकी परफॉर्मेंस में स्थिरता थी वो कमाल की थी, जिसे समझ पाना मुश्किल था. ऐसा लग रहा था कि जैसे दैवीय कृपा का हाथ हो. ऐसा लग रहा था जैसे मां सरस्वती ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया हो. एक डायरेक्टर के लिए कुछ पल ऐसे होते हैं, जिसे जीने के लिए पूरा करियर बिता देते हैं. आपकी वजह से वो पल मुझे बार-बार मिले.’
यह भी पढ़ें: ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है…’, ‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाए जाने पर गरमाई राजनीति
आपकी परफॉर्मेंस पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी- आदित्य धर
आदित्य धर अंत में लिखते हैं, ‘मुझे यकीन है कि धुरंधर में आपने जो परफॉर्मेंस दी है वो कमाल की है. ये भारतीय सिनेमा की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है. इसमें कोई शक नहीं है कि इसे सालों साल याद रखा जाएगा और बात की जाएगी. यही नहीं पीढ़ियों तक इस पर बात की जाएगी. मेरे लिए यादगार पल एक्शन और कट के बीच रहा. इस सफर में आप मेरे सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि भाई बन गए. अपने जुनून पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया. धुरंधर में आपने सब झोंक दिया. हमने मिलकर जो बनाया मुझे उस पर गर्व है. जन्मदिन मुबारक हो भाई.’

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बहरहाल, अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,813.39 करोड़, इंडिया नेट कलेक्शन 1149.30 करोड़ और ओवरसीज में 438 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड 1,307.35 करोड़, इंडिया नेट कलेक्शन 840.20 करोड़ और ओवरसीज में 299.50 करोड़ का बिजनेस किया था. ऐसे में अब ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने अकेले ही दुनियाभर में 3120.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.






