इन योजनाओं में आज ही आवेदन करें किसान, फ्री मिलेगा बिजली-पानी

इन योजनाओं में आज ही आवेदन करें किसान, फ्री मिलेगा बिजली-पानी


Free Irrigation Scheme: भारत में खेती को आसान और सस्ता बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार बड़े कदम उठा रही हैं. किसानों का सबसे ज्यादा खर्च फसलों की सिंचाई, यानी पानी और बिजली पर होता हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कुछ ऐसी खास सरकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनके तहत किसानों को खेती के लिए मुफ्त पानी और मुफ्त बिजली दी जा रही है. अगर आप भी एक किसान हैं या कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपके लिए यह एक बहुत बड़ा मौका है. इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपको आज ही आवेदन करना चाहिए. 

पीएम कुसुम योजना

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान केंद्र सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को डीजल और महंगे बिजली बिलों से छुटकारा दिलाना है.  इस योजना के तहत सरकार खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए 90% तक सब्सिडी देती है. एक बार खेत में सोलर पंप लग जाने के बाद सूरज की रोशनी से मुफ्त बिजली बनती है, जिससे किसान जब चाहें अपने खेतों में मुफ्त सिंचाई कर सकते हैं. साथ ही अगर आपके खेत में जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है, तो आप उसे सरकारी बिजली कंपनी को बेचकर अलग से कमाई भी कर सकते हैं. 

राज्य सरकारों की मुफ्त बिजली योजनाएं 

केंद्र सरकार के अलावा अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी अपने स्तर पर किसानों को मुफ्त या बेहद सस्ती बिजली दे रही हैं. यूपी सरकार ने अपने बजट में किसानों के लिए निजी नलकूपों से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का ऐलान कर रखा है. ऐसे ही राजस्थान में मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना के तहत किसानों को हर महीने 2,000 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है. मध्य प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छोटे किसानों को 5 HP तक के कृषि पंपों के लिए पूरी तरह मुफ्त बिजली दे रही है. तमिलनाडु में पंजीकृत किसानों को कृषि पंपसेट चलाने के लिए हर दिन मुफ्त बिजली की सुविधा मिलती है. 

यह भी पढ़ें: बकरी, मुर्गी या मछली पालन… सबसे ज्यादा सब्सिडी किसमें?

कैसे करें आवेदन?

इन योजनाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत आसान है. किसान भाई केंद्र सरकार के आधिकारिक MyScheme Portal या राज्यों के कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या ब्लॉक स्तर के कृषि कार्यालय में जाकर भी ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, खसरा-खतौनी, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर होने चाहिए. 

यह भी पढ़ें: नर्सरी से पौधा खरीद रहे हैं, इन बातों का रखें ध्यान



Source link