किसानों-युवाओं के लिए स्कीम, 20 लाख अन्नदाताओं को फायदा, 20 हजार युवा शुरू करेंगे एग्री-बिजनेस

किसानों-युवाओं के लिए स्कीम, 20 लाख अन्नदाताओं को फायदा, 20 हजार युवा शुरू करेंगे एग्री-बिजनेस


Pragati Mission: देश में करोड़ों की संख्या में किसान रहते हैं. इन किसानों के लिए समय-समय पर केंद्र सरकार और अलग-अलग राज्यों की सरकारों की ओर से कई योजनाएं चलाई जाती हैं. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर किसानों के लिए और युवाओं के लिए बेहद शानदार सरकारी योजना की शुरुआत हुई है. इस योजना में देश के 20 लाख किसानों को फायदा मिलेगा. 

तो साथ ही ग्रामीण युवाओं के लिए भी कमाई के रास्ते खुलेंगे. इस योजना के तहत 20 हजार युवाओं को खास ट्रेनिंग और मदद देकर एग्री-बिजनेस शुरू करने के काबिल बनाया जाएगा.  जान लीजिए क्या है यह योजना और कैसे मिलेगा इसमें फायदा. 

20 लाख किसानों को मिलेगा इस स्कीम का फायदा

सरकार की इस योजना का नाम है प्रगति मिशन जिसके जरिए देश भर के 20 लाख किसानों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाया जाएगा . इसके तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत किस्म के बीजों और स्मार्ट फार्मिंग टूल्स के बारे में जागरूक और प्रशिक्षित किया जाएगा. 

योजना का फोकस इस बात पर है कि किसान पारंपरिक तरीकों को छोड़कर डिजिटल खेती की ओर बढ़ें जिससे उनकी लागत कम हो और पैदावार दोगुनी हो सके. इसके अलावा किसानों को सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा जिससे उन्हें अपनी फसलों का सबसे सही दाम मिल सके. 

20 हजार युवाओं शुरू कर सकेंगे खुद का एग्री-बिजनेस

प्रगति मिशन सिर्फ किसानों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका फायदा देश के युवाओं को भी मिलेगा. योजना के तहत 20 हजार युवाओं को चुना जाएगा और उन्हें कृषि-उद्यमी के तौर पर तैयार किया जाएगा. इन युवाओं को एग्री-स्टार्टअप, प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज चैन और डिजिटल एग्री-प्लेटफॉर्म संभालने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग और आर्थिक मदद दी जाएगी. इससे न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की तरफ होने वाला पलायन रुकेगा, बल्कि ये युवा अपने ही इलाके में रहकर खेती-किसानी से जुड़े नए बिजनेस खड़े कर सकेंगे और दूसरों को भी रोजगार दे पाएंगे.

यह भी पढ़ें: क्या फार्महाउस की खाली जमीन पर हो सकती है आंवला की खेती? जानिए कम लागत में मोटी कमाई का फॉर्मूला

इन राज्यों से होगी शुरुआत

इस बड़ी योजना का पहला फेज देश के कृषि प्रधान राज्यों से शुरू होने जा रहा है. शुरुआती चरण में इसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड जैसे बड़े राज्यों में पूरी रफ्तार से लागू किया जाएगा. इन राज्यों के गांवों में जो 20 हजार नए एग्री-बिजनेस स्टार्स तैयार होंगे वह सीधे ग्राउंड लेवल पर जाकर किसानों की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करेंगे.

इन युवाओं के जरिए किसानों को उनके गांव में ही सॉइल टेस्टिंग, स्मार्ट खेती की लाइव सलाह, आधुनिक कृषि मशीनें और नए जमाने की डिजिटल तकनीकें आसानी से मिल सकेंगी. यही नहीं यह युवा किसानों को बैंकों से लोन दिलाने और फसलों को सीधे बड़े बाजारों में ऊंचे दामों पर बिकवाने में भी पूरी मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें: पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, अगस्त के बाद लगाएं ये दो चारे, दूध का उत्पादन होगा सीधे दोगुना



Source link