कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई

कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चयन शारीरिक, लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन से.

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल के कुल 734 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.  आयोग की तरफ से जारी भर्ती कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की अंतिम डेट 6 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है.

इस भर्ती अभियान में 491 पद पुरुष कॉन्स्टेबल और 243 पद महिला कॉन्स्टेबल के लिए निर्धारित किए गए हैं. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में की जाएगी. भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है. हिमाचल प्रदेश के आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा. सभी शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित कटऑफ तिथि तक पूरी होनी चाहिए.

आयु सीमा

सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है. होमगार्ड अभ्यर्थी 29 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट भी मिलेगी.

चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी

भर्ती प्रक्रिया केवल लिखित परीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पास करनी होगी. इसके बाद लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा. सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान

शारीरिक परीक्षा के मानक

  • पुरुष उम्मीदवारों को 1500 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी. इसके अलावा 100 मीटर दौड़ 14 सेकंड, 1.35 मीटर ऊंची कूद और 4 मीटर लंबी कूद का मानक भी पूरा करना होगा.
  • महिला उम्मीदवारों के लिए 800 मीटर दौड़ 3 मिनट 45 सेकंड, 100 मीटर दौड़ 17 सेकंड, 1.10 मीटर ऊंची कूद और 3 मीटर लंबी कूद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 वेतनमान के तहत 20,000 रुपये से 64,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

आवेदन शुल्क कितना?

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या अन्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले HPPSC के ORA पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, ऑनलाइन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

यह भी पढ़ें – भारत में सरकारी नौकरी का इतना क्रेज क्यों, विदेशों में क्यों अलग है युवाओं की सोच?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link