Delhi CJP Student Protest: पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन पर धीरे-धीरे खेल जगत से एक के बाद एक रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. क्रिकेट जगत से युवराज सिंह और शिखर धवन अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं. अब पहलवान बजरंग पूनिया और बबीता फोगाट इस मामले पर आग आए. बजरंग छात्रों का समर्थन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंच गए. वहीं बीजेपी नेता बबीता ने सरकार को लेकर चुप्पी तोड़ी और सोनम वांगचुक से अंशन तोड़ने का आग्रह किया.
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया गया था. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई. पुलिस ने लाठी चार्ज की और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इस दौरान तमाम छात्रों को चोट लगी. इसके बाद से ही छात्रों के लिए सपोर्ट और बढ़ गया. फिल्मी जगत से लेकर खेल जगत के सितारे छात्रों के लिए आवाज उठाते दिख रहे हैं.
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया
ओलंपिक मेडल विजेता बजरंग पूनिया ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा, “आप अंधभक्त हो, बने रहो. जो सरकार भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई थी. उन्होंने भगवान राम को नहीं छोड़ा, उन्हें लूट लिया. जब उन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, तो फिर ये जनता किस खेत की मूली है. बारी सबकी आनी है एक-एक करके.” यहां देखें पूरा वीडियो…
#StandWithStudents #JusticeForStudents #StudentsProtest #ExamReforms #PaperLeak #JantarMantar #NEET pic.twitter.com/hLhdFFZinG
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) July 23, 2026
बबीता फोगाट ने सोनम वांगचुक से अंशन तोड़ने का आग्रह किया
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बबीता फोगाट ने छात्र आंदोलन को लेकर बात करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “समाज हित में अपना योगदान देने वाले आदरणीय सोनम वांगचुक जी से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपना अनशन समाप्त करें. हम सभी को आपके स्वास्थ्य की चिंता है.”
समाज हित में अपना योगदान देने वाले
आदरणीय सोनम वांगचुक जी से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपना अनशन समाप्त करें। हम सभी को आपके स्वास्थ्य की चिंता है ।हमें पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार छात्रों की हर समस्याओं को हल करने…— Babita Phogat (@BabitaPhogat) July 23, 2026
उन्होंने आगे लिखा, “हमें पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार छात्रों की हर समस्याओं को हल करने के लिए संवेदनशील भी और समर्पित भी है. मोदी जी ने स्कूली छात्रों से लेकर देश के सभी युवाओं के रोजगार, कौशल और उज्जवल भविष्य के लिए अनेकों प्रयास किए है. लोकहित और राष्ट्रहित के सभी विषय संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास से हीं संभव होता है.”
यह भी पढ़ें: ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान






