फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं? ये हैं कम बजट वाली शानदार डेस्टिनेशन

उत्तराखंड का नैनीताल फैमिली ट्रिप के लिए हमेशा से पसंदीदा जगह रहा है. यहां की नैनी झील में बोटिंग करना, मॉल रोड पर घूमना और आसपास के व्यू पॉइंट्स देखना बहुत ही मजेदार अनुभव होता है. दिल्ली और उत्तर भारत के दूसरे शहरों से यहां पहुंचना भी आसान है, जिससे यात्रा का खर्च भी कम हो जाता है.  यहां रुकने के लिए बजट होटल आसानी से मिल जाते हैं, इसलिए पूरे परिवार के लिए यह एक सस्ती और अच्छी जगह मानी जाती है.

अगर आपको भीड़-भाड़ से दूर शांत जगह पसंद है, तो रानीखेत जा सकते हैं. यह भी उत्तराखंड का ही एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां कम भीड़ और कम खर्च में अच्छी पिकनिक हो सकती है. यहां की हरियाली और शांत मौसम मन को बहुत सुकून देते हैं. साथ ही आप यहां जंगल में टहलना, झरने देखना और लोकल बाजारों में भी घूम सकते हैं.  

अगर आप पहाड़ों की जगह किसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगह जाना चाहते हैं, तो उदयपुर एक शानदार विकल्प है. इसे झीलों और महलों की वजह से

अगर आप पहाड़ों की जगह किसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगह जाना चाहते हैं, तो उदयपुर एक शानदार विकल्प है. इसे झीलों और महलों की वजह से “लेक सिटी” भी कहा जाता है. यहां घूमने के लिए महल, झीलें और स्थानीय बाजार सब कुछ मौजूद हैं, और अगर आप सही समय पर बुकिंग करें तो कम बजट में भी शाही अनुभव लिया जा सकता है.  

इसके अलावा अगर आपको दक्षिण भारत में घूमने का मन है तो ऊटी एक अच्छा ऑप्शन है. यहां बजट होटल एक हजार से दो हजार रुपये के बीच आसानी से मिल जाते हैं, जो कम खर्च में ट्रिप करने वालों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं. वहीं थोड़ा अच्छा कमरा चाहिए तो मिड-रेंज होटल दो से पांच हजार रुपये के बीच मिल जाते हैं, जो फैमिली ट्रिप के लिए भी सही रहते हैं. 

बजट ट्रिप में सबसे ज्यादा पैसा होटल और खाने पर ही खर्च होता है. इसलिए अगर आप महंगे होटल की जगह होमस्टे में रुकें और बाहर के रेस्टोरेंट की जगह लोकल खाना खाएं, तो काफी पैसा बच सकता है. होमस्टे में रुकने से न सिर्फ खर्च कम होता है, बल्कि वहां के लोगों और कल्चर को भी करीब से जानने का मौका मिलता है. 

अगर आप ट्रिप का सही समय चुनें तो बजट और भी कम हो सकता है. जिस समय भीड़ कम होती है, उस समय होटल और ट्रैवल दोनों सस्ते मिलते हैं.  इसलिए वीकेंड के पीक टाइम की जगह अगर बीच के दिनों में ट्रिप प्लान करें, तो आपकी काफी बचत हो सकती है.  कुल मिलाकर, फैमिली ट्रिप के लिए महंगी जगहों पर जाना जरूरी नहीं है. बस जरूरी है तो सही प्लानिंग, सही डेस्टिनेशन और थोड़ी सी समझदारी कि. 

Published at : 08 Aug 2026 07:24 AM (IST)

ट्रैवल फोटो गैलरी

Source link