Broccoli Farming Tips : बड़े शहरों के होटल, रेस्टोरेंट और सुपरमार्केट में इन दिनों विदेशी सब्जियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. बदलती खान-पान की आदतों और हेल्दी फूड के बढ़ते चलन के कारण लोग अब ब्रोकली जैसी विदेशी सब्जियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि कई किसान पारंपरिक सब्जियों की जगह इनकी खेती की ओर रुख कर रहे हैं.
खास बात यह है कि ब्रोकली जैसी सब्जियों की कीमत सामान्य गोभी के मुकाबले कई गुना ज्यादा मिलती है, जिससे किसानों को बेहतर मुनाफा कमाने का मौका मिलता है. अगर सही तरीके से इसकी खेती की जाए और अच्छी क्वालिटी की फसल तैयार हो, तो किसान सामान्य गोभी की तुलना में करीब पांच गुना तक ज्यादा कमाई कर सकते हैं.
विदेशी सब्जियों की खेती क्यों बन रही है फायदे का सौदा?
स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और नई तरह के खाने की बढ़ती पसंद ने विदेशी सब्जियों की मांग को बढ़ा दिया है. बड़े शहरों के होटल, रेस्टोरेंट, फाइव स्टार होटल, फास्ट फूड आउटलेट और प्रीमियम बाजारों में इनकी लगातार जरूरत रहती है.यही कारण है कि इन सब्जियों की खेती किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला ऑप्शन बन रही है.
इन विदेशी सब्जियों की खेती से बढ़ सकती है आय
अब किसान जुकनी, चाउ-चाउ, लेट्यूस, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकली जैसी विदेशी सब्जियों की खेती करके कम लागत में अच्छी कमाई कर सकते हैं. इनकी बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलने की संभावना रहती है.
यह भी पढ़ें – धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
इस विदेशी सब्जी की खेती से सामान्य गोभी से 5 गुना ज्यादा मिलेगा मुनाफा
ब्रोकली पहले भारतीय बाजार में बहुत कम दिखाई देती थी, लेकिन अब यह बड़े शहरों के होटल और रेस्टोरेंट की पहली पसंद बन चुकी है. इसके हेल्थ बेनिफिट्स और अलग टेस्ट के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. आयातित ब्रोकली की कीमत लगभग 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है, जबकि भारत में उगाई गई ब्रोकली आमतौर पर 80 से 150 रुपये प्रति किलो के बीच बिकती है. इसकी खाड़ी देशों में भी मांग बढ़ रही है. ब्रोकली की अच्छी पैदावार के लिए जैविक खाद से भरपूर मिट्टी और नियमित नमी जरूरी होती है. इसकी फसल लगभग 70 से 100 दिनों में तैयार हो जाती है. कटाई के बाद इसकी क्वालिटी बनाए रखने के लिए सही देखभाल भी जरूरी होती है.
इन जगहों पर रहती है सबसे ज्यादा मांग
विदेशी सब्जियों की सबसे ज्यादा मांग बड़े होटल, रेस्टोरेंट, फाइव स्टार होटल, फास्ट फूड सेंटर और खुले बाजारों में रहती है. कुछ सब्जियों का यूज अचार बनाने में भी किया जाता है. मांग ज्यादा होने की वजह से किसानों को इनकी अच्छी इनकम मिल सकती है.
यह भी पढ़ें – मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में और आसान तरीके करेंगे पैसों की बारिश






