बारिश का मौसम है सबसे सही मौका, जुलाई में लगाएं ये 5 पौधे और पाएं शानदार रिटर्न

बारिश का मौसम है सबसे सही मौका, जुलाई में लगाएं ये 5 पौधे और पाएं शानदार रिटर्न


Monsoon Planting Tips: जुलाई के महीने में मानसून की नमी खेती-किसानी के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती हैं. इस मौसम में ज़मीन में नमी ठीक-ठाक होती है. जिससे नए पौधे बहुत तेज़ी से जड़ पकड़ते हैं और उनके सूखने का खतरा न के बराबर रहता है. अगर आप अपनी खाली पड़ी ज़मीन, मेड़ों या फार्म हाउस का सही इस्तेमाल करके भविष्य के लिए मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं. 

तो जुलाई का महीना नए पेड़-पौधे लगाने का सबसे बेस्ट टाइम है. इस समय सही पौधों का चयन आपकी सालों की कमाई का पक्का इंतज़ाम कर सकता है. चलिए आपको बताते हैं उन 5 शानदार पौधों के बारे में जिन्हें जुलाई में लगाकर आप कम लागत और आसान देखभाल में आने वाले सालों में बंपर रिटर्न पा सकते हैं.

ये 5 पौधे जुलाई में भरेंगे आपकी तिजोरी

मानसून के इस सीजन में आप सागौन, यूकेलिप्टस, महोगनी, बांस और पपीता या अमरुद जैसे फलदार पौधों को चुन सकते हैं. इमारती लकड़ी देने वाले पेड़ जैसे सागौन और महोगनी की मार्केट में हमेशा भारी डिमांड रहती है. इन्हें खेत की मेड़ों पर लगाकर आप मुख्य फसल के साथ-साथ एक बढ़िया फिक्स्ड डिपॉजिट तैयार कर सकते हैं. 

इन पौधों से भी अच्छी कमाई

वहीं अगर आप जल्दी कमाई चाहते हैं. तो पपीता या हाइब्रिड अमरूद के पौधे बेहतरीन ऑप्शन हैं. जो महज 1 से 2 साल में फल देने लगते हैं. इसके अलावा बांस का पौधा भी तेज़ी से बढ़ता है और कम देखभाल में सालों-साल अच्छी कमाई कराता है.

यह भी पढ़ें: फसल को चूहों के आतंक से बचाएंगे सरकार के ये 3 प्रोडक्ट, जानिए कहां होती है खरीद

कम देखभाल में कैसे मिलेगा तगड़ा मुनाफा

जुलाई में पौधरोपण की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आपको सिंचाई की ज्यादा टेंशन नहीं लेनी पड़ती. क्योंकि बारिश से पौधों को कुदरती पानी और न्यूट्रिएंट्स मिलते रहते हैं. बस आपको गड्ढा खोदते समय सही मात्रा में गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट मिला देनी है और जलभराव से बचाव का इंतज़ाम रखना है जिससे जड़ें न सड़ें. 

इन बातों का ध्यान रखें

इन पौधों को लगाने के बाद शुरुआती कुछ महीनों में पौधों के आसपास खरपतवार हटाते रहें और आवारा पशुओं से बचाव के लिए घेराबंदी कर दें. 8 से 10 सालों में जब इमारती लकड़ी के यह पेड़ तैयार होते हैं. तो इनकी कीमत लाखों में होती है. सही समय पर सही पौधे लगाकर आप कम मेहनत में भविष्य के लिए एक बढ़िया कमाई का इंतजाम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सब्जी की खेती में बढ़ेगी कमाई, इन किसानों को मिल रही 10 हजार रुपये की सब्सिडी, जानें प्रोसेस



Source link