रितेश को पसंद नहीं करती थीं जेनेलिया, जानें फिर कैसे बन गई बेस्ट जोड़ी?

रितेश को पसंद नहीं करती थीं जेनेलिया, जानें फिर कैसे बन गई बेस्ट जोड़ी?


Genelia Deshmukh Birthday: हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकीं जेनेलिया अपनी अदाकारी और खूबसूरती के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के जरिए भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं.

मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख के साथ उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. बड़े पर्दे पर फैंस के दिलों में जगह बना चुकी ये जोड़ी बाद में असल जिंदगी में हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे की हो गई थी. दोनों को बेस्ट और पावर स्टार कपल के रूप में फैंस जानते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि कभी रितेश को जेनेलिया पसंद नहीं करती थीं और उन्हें बिगड़ैल मिजाज का समझती थीं.

एक ही साल में किया हिंदी-तमिल और तेलुगु डेब्यू

जेनेलिया का असली नाम जेनेलिया डिसूजा है. बाद में उन्होंने अपने पति रितेश देशमुख का सरनेम अपना लिया था. एक्ट्रेस का जन्म मुंबई में 5 अगस्त 1987 को हुआ था. उनके पिता का नाम नील डिसूजा और मां का नाम जेनेट डिसूज़ा है. 

ये भी पढ़ें: अमीर बाप की बेटी शशिकला को लोगों के घरों में करना पड़ता था झाड़ू-पोछा, नौकरानी से ऐसे बनीं स्टार

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जेनेलिया ने हिंदी सिनेमा से की थी, लेकिन उन्होंने साउथ में भी काफी काम किया है. खास बात ये है कि उन्होंने साल 2003 में हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी डेब्यू किया था. 2003 में उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ आई थी. इसी साल उनकी तमिल डेब्यू फिल्म ‘बॉयज’ और तेलुगु की पहली फिल्म ‘सत्यम’ भी रिलीज हुई थी. 

पति रितेश देशमुख के साथ की थी पहली फिल्म

जहां जेनेलिया ने अपनी पहली तेलुगु फिल्म में एक्टर सुमंत के साथ काम किया था तो वहीं डेब्यू तमिल फिल्म में वो अभिनेता सिद्धार्थ के साथ दिखाई दी थीं. वहीं अपनी पहली हिंदी फिल्म में उन्होंने अपने पति रितेश देशमुख के साथ काम किया था. इसी के जरिए दोनों की पहली मुलाकात हुई थी.

Genelia Deshmukh Birthday: 'बिगड़ैल मिजाज के होंगे...' रितेश को पसंद नहीं करती थीं जेनेलिया, जानें फिर कैसे बन गई बेस्ट जोड़ी?

रितेश को पसंद नहीं करती थीं जेनेलिया

‘तुझे मेरी कसम’ न सिर्फ जेनेलिया की बल्कि रितेश देशमुख की भी पहली फिल्म थी. बता दें कि रितेश महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे हैं. जब रितेश ने डेब्यू किया था तब भी उनके पिता सीएम थे. ऐसे में जनेलिया के मन में रितेश को लेकर कुछ उलझन थी.

ये भी पढ़ें: 20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर, कैसे?

जेनेलिया को लगता था कि रितेश नेता के बेटे हैं तो वो बगड़ैल मिजाज के होंगे. अपने एक इंटव्यू में कपल ने अपनी लव स्टोरी बताई थी. जेनेलिया ने बताया था कि डेब्यू फिल्म की शूटिंग से दो दिन पहले ही उन्हें रितेश के बारे में पता चला था और उन्होंने रितेश को लेकर अलग ही सोच बना रखी थी. जेनेलिया ने कहा था, ‘मुझे लगा था वो सीएम के बेटे हैं तो बिगड़ैल मिजाज के होंगे, जैसे कि अक्सर नेताओं के बेटे होते हैं.’ हालांकि जब जेनेलिया ने रितेश से बातचीत की तो उनका नजरिया बदल गया और उन्होंने महसूस किया कि रितेश एक अच्छे इंसान हैं.

Genelia Deshmukh Birthday: 'बिगड़ैल मिजाज के होंगे...' रितेश को पसंद नहीं करती थीं जेनेलिया, जानें फिर कैसे बन गई बेस्ट जोड़ी?

कभी नहीं किया एक दूसरे को प्रपोज

पहली फिल्म के सेट पर जेनेलिया और रितेश एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे. दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और कपल ने करीब एक दशक बाद शादी कर ली थी. लेकिन, दोनों में से किसी ने भी कभी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था. ये खुलासा खुद जेनेलिया ने रितेश देशमुख के सामने कपिल शर्मा के शो पर किया था. जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए थे.

अपनी बात खत्म करने के बाद जेनेलिया ने रितेश से कहा था, ‘क्यों रितेश किया क्या?’ इस पर रितेश ने कहा था, ‘नहीं….कभी नहीं, इसकी जरूरत ही नहीं पड़ी.’ उन्होंने बताया था कि हमने एक दूसरे को समझा, एक दूसरे से प्यार किया और फिर जब वक्त आया तो शादी कर ली.

Genelia Deshmukh Birthday: 'बिगड़ैल मिजाज के होंगे...' रितेश को पसंद नहीं करती थीं जेनेलिया, जानें फिर कैसे बन गई बेस्ट जोड़ी?

2012 में हुई थी रितेश-जेनेलिया की शादी

रितेश और जेनेलिया के बीच उम्र में करीब आठ साल का फासला है, लेकिन उनका रिश्ता बेहद मजबूत और ख़ास है. दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं.

Genelia Deshmukh Birthday: 'बिगड़ैल मिजाज के होंगे...' रितेश को पसंद नहीं करती थीं जेनेलिया, जानें फिर कैसे बन गई बेस्ट जोड़ी?

जेनेलिया अपने पति से उम्र में आठ साल छोटी हैं. लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2012 में धूम धाम से शादी की थी. वहीं शादी के बाद कपल ने दो बेटों का वेलकम किया था. कपल के एक बेटे का नाम रिहान और एक का नाम राहिल है.



Source link