रूस और यूक्रेन के बीच चार सालों से ज्यादा समय से जारी युद्ध के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रविवार (2 अगस्त, 2026) को रूस की युद्ध क्षमताओं को कमजोर करने की कोशिशों के तहत लॉन्ग रेंज हमलों को अंजाम देने का दावा किया है. उन्होंने बताया कि कीव ने रूस के सारातोव ऑयल रिफाइनरी और एंगेल्स मिलिट्री एयरबेस के साथ-साथ रूस के सैन्य और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर लॉन्ग रेंज हमलों को अंजाम दिया है.
राष्ट्रपति ने बताया, रूस में कहां-कहां किए हमले
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने इस संबंध में रविवार (2 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किए. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हम रूस के उन सभी ठिकानों पर लॉन्ग रेंज सैंक्सन्स की कार्रवाई को जारी रखे हुए हैं, जो युद्ध में उसकी ताकत को बढ़ाते हैं और उनकी कार्रवाइयों के लिए आर्थिक मदद पहुंचाते हैं.’
We continue applying our long-range sanctions against Russian facilities that serve the war effort and finance the aggression.
Last night, in Russia’s Saratov, more than 600 kilometers from the front line, two strategic facilities were hit: the Saratov Oil Refinery and the… pic.twitter.com/GjvWrWX0lc
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 2, 2026
This week, 16 of our regions were under attack. During that time alone, the Russians launched around 1,900 drones, nearly 1,600 aerial bombs, and 144 missiles of various types, including ballistic missiles. Today, Sumy was struck by aerial bombs. In Brovary, one person was killed… pic.twitter.com/0rbHCQkjyR
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 2, 2026
उन्होंने कहा, ‘कल शनिवार (1 अगस्त, 2026) की रात, रूस के सारातोव में दो रणनीतिक ठिकानों- सारातोव ऑयल रिफाइनरी और एंगेल्स मिलिट्री एयरबेस- को निशाना बनाया गया, जो फ्रंट लाइन से 600 किलोमीटर से ज्यादा दूर है. वहीं, कालुगा इलाके में ल्यूडिनोव्स्काया ऑयल डिपो पर भी हमला किया गया. जबकि ब्रायंस्क क्षेत्र में हमारे योद्धाओं ने उस जगह पर सटीक हमला किया, जहां हमलावर ड्रोन्स को स्टोर, तैयार और लॉन्च किया जाता था.’
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सैनिकों का किया धन्यवाद
इसके साथ ही, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने देश के सैनिकों को लंबी दूरी की मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं यूक्रेन के रक्षा बलों के सभी सैनिकों को धन्यवाद देता हूं, जो हमारी लंबी दी तक मार करने को क्षमता को लगातार मजबूत कर रहे हैं और सटीक हमला भी कर रहे हैं. हम इस जंग को वहीं वापस लेकर जा रहे हैं, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी.’
यह भी पढ़ेंः शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी





