Khasta Samosa Recipe: चाय के साथ गरमा-गरम समोसे खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है. अब तो वैसे भी बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में खस्ता-समोसे खाने की चाह तो सभी को होने लगती है. हालांकि, हर बार हलवाई के पास से खस्ता और समोसे लाना संभव नहीं हो पात. ऐसे में आप घर पर ही क्रिस्पी समोसे और खस्ते बनाना चाहते होंगे. ऐसे में आप कुछ आसान से स्टेप फॉलो करेंगे तो घर पर भी हलवाई जैसा खस्ता और समोसे का स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं. चलिए जानते हैं तरीका..
आटा गूंथते समय करें ये काम
समोसे एकदम करारे बनाने के लिए आप आटे में थोड़ी सी सूजी मिला सकते हैं. अगर एक कप आटा ले रहे हैं तो दो चम्मच सूजी मिला दें. अगर सूजी दानेदार हो तो आप मिक्सर में ग्राइंड कर के मिला सकते हैं. क्योंकि खस्तापन एड करने का काम सूजी ही करती है, इसलिए इसे जरूर मिलाएं.
समोसे की बाहरी परत को टेस्टी बनाने का सीक्रेट तरीका
समोसे की स्टफिंग के साथ-साथ इसकी बाहरी परत का भी स्वादिष्ट होना बेहद जरूरी है. इसके लिए आटा गूंथते समय हाथों से रगड़कर (क्रश करके) थोड़ी सी अजवाइन डालें. इससे समोसे में बेहतरीन खुशबू और लाजवाब फ्लेवर आता है. इसके अलावा आटे में सही मात्रा में नमक जरूर मिलाएं, इससे समोसे की बाहरी परत खाने में बिल्कुल भी फीकी नहीं लगेगी.
खस्ता समोसे बनाने के लिए ऐसे लगाए मोयन
आटा गूंथते समय मोयन लगाना सबसे जरूरी होता है. वैसे तो मोयन तेल या घी का लगाएं यह आप पर निर्भर करता है, लेकिन स्वाद के लिहाज से देखा जाए तो घी का उपयोग बेहतर होता है, खास बात यह कि इससे हलवाई जैसा समोसे खस्ते बनते हैं और उनकी खुशबू भी बेहद अच्छी आती है.
आटा गूंथने का सीक्रेट तरीका जानना है जरूरी
आटे में मोयन मिक्स करने के बाद, थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और उसे इकट्ठा करते हुए एक कड़ा डोव तैयार कर लें. हलवाई जैसे खस्ता समोसे के लिए फिर इसे ढककर कम से कम 15 से 20 तक छेड़ दें. ताकि मिला हुआ सूजी और मोयन अच्छे से सेट हो जाए. अब आप इससे समोसे बनाकर तैयार कर सकते हैं वह भी हलवाई जैसे खस्ता समोसे.
यह भी पढ़ेंः Kathal Biryani Recipe: घर पर ऐसे बनाएं कटहल बिरयानी, नॉनवेज लवर भी छोड़ देंगे चिकन मटन?






