वेंकटेश अय्यर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के 10वें मुकाबले में 30 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेल कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी.

केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. लेकिन क्या आप जानते हैं केकेआर को जीत दिलाने वाले वेंकटेश अय्यर की सगाई हो चुकी और शादी होना बाकी है? तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं वेंकटेश अय्यर की फ्यूचर वाइफ.

तो उनकी होने वाली वाइफ का नाम श्रुति रगुनाथन है. दोनों ने नवंबर, 2023 में सगाई की थी.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रुति रगुनाथन ने पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसे बीकॉम किया है. इसके बाद उन्होंने एनआईएफटी इंडिया से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री ली. हालांकि दोनों की मुलाकात कैसे हुई, इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है.

रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा वक़्त में श्रुति बेंगलुरु में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं.

गौरतलब है कि केकेआर के लिए खेलने वाले वेंकटेश अय्यर भारतीय क्रिकेट टीम में भी खेल चुके हैं, लेकिन अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के चलते वह टीम से बाहर हो गए थे. उन्होंने फरवरी, 2022 में आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था.
Published at : 30 Mar 2024 05:43 PM (IST)






