खामेनेई के अंतिम संस्कार में जनाजे के सामने उठी मांग, समर्थकों की भीड़ बोली- ट्रंप को मार डालो

खामेनेई के अंतिम संस्कार में जनाजे के सामने उठी मांग, समर्थकों की भीड़ बोली- ट्रंप को मार डालो


ईरान में जहां एक तरफ साप्ताहिक मातम का आलम बना हुआ है. वहां के बलिदानी पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. तो वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति की तरफ से लगातार जंग भड़काने वाली बयानबाजी की जा रही है. उनकी बयानबाजी पर ईरान ने पलटवार जरूर किया है. ईरान ने सभी को एक साथ मारने वाले बयान पर कहा है कि लोगों को मारा जा सकता है, उनके आदर्शों को नहीं. चार महीने पहले इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में अयातुल्लाह खामेनेई समेत कई परिवार के लोगों की मौत हो गई थी. 

अब इसी बीच खामेनेई के अंतिम संस्कार में इकट्ठा हुए इस्लामिक रिपब्लिक के समर्थकों ने ट्रंप विरोधी नारे लगाए हैं. समर्थकों ने ट्रंप को मार देने की बात कही है. उन्होंने नारा लगाते हुए कहा कि ट्रंप को मार डालो. 

Iranintltv के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान ईरान के समर्थक मारे गए अपने नेता का बदला लेने की मांग करते हुए दिखे. उनके हाथ में बैनर था. बैनर पर लिखा था कि ट्रंप को मार डालो. बिबी को मार डालो. इस दौरान समर्थकों ने नारे भी लगाए. 

अली खामेनेई के भाई हादी खामेनेई ने क्या कहा है? 

इधर, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के भाई हादी खामेनेई ने एक वीडियो जारी कर रहा है कि पूर्व नेता की हत्या के जिम्मेदार लोगों को उचित सजा मिलनी चाहिए. यह मामला अमेरिका के साथ बातचीत से जुड़ा नहीं है. 

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति

ईरान के आर्मी चीफ ने क्या कहा है? 

ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने कहा है कि उन्होंने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से कहा था कि पूर्व सुप्रीम लीडर की हत्या के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

शिया धर्मगुरु बोले- दैवीय सजा से नहीं बच पाएंगे हत्यारे 

इनके अलावा शिया धर्मगुरु ने कहा कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के लिए जिम्मेदार लोग दैवीय सजा और दंड से बच नहीं पाएंगे. नासेर मकारम शिराजी ने कहा है कि ईरानियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि युद्ध खत्म हो गया. 

आजादी और इंकलाब के नारों से गूंजा PoK, लाखों कश्मीरियों ने शहबाज-मुनीर की फौज को दी चुनौती



Source link