…तो इसलिए फोल्डेबल फोन पर इतना पैसा खर्च करते हैं लोग, सामने आ गया राज

…तो इसलिए फोल्डेबल फोन पर इतना पैसा खर्च करते हैं लोग, सामने आ गया राज


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • फोल्डेबल फोन फोन और टैबलेट दोनों का काम करते हैं।
  • बड़ी स्क्रीन पर स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है।
  • स्प्लिट कीबोर्ड और ऐप कंटिन्यूटी सहज अनुभव देते हैं।

Foldable Phones Features: फोल्डेबल फोन की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. ज्यादा कीमत होने के बाद भी लोग इन्हें खूब खरीद रहे हैं. सितंबर में ऐप्पल का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च होने के बाद इस सेगमेंट के पंख लगने की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन की डिमांड में इजाफा होने की उम्मीद है. दरअसल, फोल्डेबल फोन में ऐसे कई फीचर्स हैं, जो नॉर्मल स्मार्टफोन से गायब हैं. यही कारण है कि लोग इनके लिए ज्यादा पैसा खर्च करने को भी तैयार रहते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोल्डेबल फोन में ऐसे क्या फीचर्स हैं, जो बाकी फोन में नहीं मिलते.

Tablet Mode

फोल्डेबल फोन एक साथ दो काम आ सकते हैं. ये फोन के साथ-साथ Tablet की तरह भी काम करते हैं. अगर आपको नॉर्मल यूज करना है तो फोल्ड कर इसे फोन की तरह यूज किया जा सकता है. वहीं अगर आपको प्रोडक्टिविटी से जुड़े किसी काम के लिए Tablet की जरूरत पड़ती है तो फोल्डेबल फोन उस जरूरत को भी पूरा कर सकता है. इसकी बड़ी स्क्रीन किताब पढ़ने से लेकर गेमिंग तक के लिए आपको पर्याप्त स्पेस देती है.

Split-screen multitasking

अगर आप मल्टीटास्किंग करते हैं तो एंड्रॉयड फोन में आपको स्क्रीन  स्प्लिट करने का फीचर मिलता है, लेकिन नॉर्मल फोन में स्क्रीन साइज छोटा होने के कारण इस फीचर का पूरा मजा नहीं लिया जा सकता. फोल्डेबल फोन इस झंझट को दूर कर देते हैं. बड़ी स्क्रीन के कारण इस पर मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है.

Split keyboard

फोल्डेबल फोन पर आपको सिर्फ स्प्लिट स्क्रीन का ही ऑप्शन नहीं मिलता है. बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन में कई कंपनियां स्प्लिट कीबोर्ड का फीचर भी देने लगी है. यानी इस फोन की दो स्क्रीन को आप दो फोन की तरह पूरी तरह अलग-अलग कामों में यूज कर सकते हैं. 

App continuity

यह ऐसा फीचर है, जो लंबे समय से फोल्डेबल फोन यूज कर रहे यूजर्स को भी लुभा रहा है. इसमें कवर स्क्रीन पर आप जिस ऐप को यूज कर रहे हैं, फोन के अनफोल्ड होते ही वह मेन स्क्रीन पर भी ओपन हो जाती है. यह मक्खन जैसा स्मूद ट्रांजिशन होता है और आपको वीडियो देखने या काम करने के लिए बड़ा स्क्रीन स्पेस मिल जाता है. इसी तरह प्रोसेस इनवर्स भी होती है. यानी जब आप फोन को फोल्ड करेंगे तो मेन डिस्प्ले पर ओपन ऐप बंद होकर सिर्फ कवर डिस्प्ले पर आ जाएगी. 

ये भी पढ़ें- तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर



Source link