3 महीने की जेल होने के बाद राजपाल ने शेयर किया पहला Video, अक्षय के साथ आए नजर

3 महीने की जेल होने के बाद राजपाल ने शेयर किया पहला Video, अक्षय के साथ आए नजर


बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में पहले तिहाड़ जेल में सरेंडर कर चुके थे. बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. लेकिन, अब 10 जुलाई को इस मामले में हुई सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर की सजा बरकरार रखते हुए उन्हें तीन महीने जेल की सजा सुनाई है और उन पर जुर्माना भी लगाया है. दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार राजपाल ने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर किया है. इसमें वो सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आ रहे हैं.

राजपाल यादव ने शेयर किया अक्षय कुमार संग वीडियो

राजपाल यादव ने जो पोस्ट शेयर की है दरअसल वो ‘कैच मसाला’ का एक विज्ञापन वीडियो है. इसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी दिखाई दे रहे हैं. राजपाल ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘कमाल की रेसिपी वही, जो हर बार लाजवाब स्वाद दे. पेश है कैच का नया फ्लिप-टॉप पैक, प्रेस लॉक पाउच के साथ, जो रखे मसालों को ताज़ा और स्वाद और खुशबू रहे बरकारर. क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता, महफ़िल में रंग जमाना भी होता है.’

ये भी पढ़ें: क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी ‘धमाल 4’, जानें- प्रीडिक्शन

हाई कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं कहा

दूसरी ओर अब तक राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. फैंस भी कोर्ट के फैसले पर उनके रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं. बता दे कि राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला साल 2010 से जुड़ा है जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए M/s मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. जब उनकी फिल्म बुरी तरह पिट गई थी तो वो ये रकम चुका नहीं पाए थे. इस पर समय के साथ ब्याज भी बढ़ता चला गया और टोटल चुकाई जाने वाली रकम 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. 

सातों मामले में तीन महीने जेल की सजा

बता दें कि राजपाल यादव के चेक बाउंस से जुड़े 7 मामले हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए सभी 7 मामलों में से हर एक में एक्टर को तीन महीने जेल की सजा सुनाई है. हालांकि सभी के लिए उन्हें सिर्फ एक बार ही तीन महीने जेल में बिताने होंगे. यानी सभी मामलों में सजा एक साथ चलेंगी. कोर्ट ने आदेश दिया है कि एक्टर को इस केस में 7 करोड़ 35 लाख रुपये चुकाने होंगे. 





Source link