ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा


ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली AIIMS ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंप दी है. बताया जा रहा है कि AIIMS की 11 पन्नों की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को दी गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विशा शर्मा के शरीर पर मिले चोट के निशान जिम बेल्ट से लगने वाली चोटों से मेल खाते हैं.

सूत्रों के अनुसार, यह रिपोर्ट जांच के लिए अहम मानी जा रही है. इससे मौत से पहले हुई घटनाओं की कड़ी जोड़ने में जांच एजेंसी को मदद मिल सकती है. बता दें कि ट्विशा शर्मा, जो मॉडल और अभिनेत्री थीं, इसी साल भोपाल स्थित अपने घर में मृत मिली थीं. उनके शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था और मौत को लेकर कई सवाल उठे थे.

CBI अधिकारियों के मुताबिक AIIMS मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का अध्ययन और विश्लेषण किया जा रहा है. ट्विशा के परिवार द्वारा पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाने के बाद AIIMS पैनल ने दूसरा पोस्टमॉर्टम किया था. अधिकारियों के मुताबिक AIIMS रिपोर्ट में कथित लिगेचर मटेरियल (जिम्नास्टिक बेल्ट) पर Skin Tissue मिलने की जानकारी है.

बेल्ट पर मिले स्किन टिशू 
रिपोर्ट के अनुसार बेल्ट पर मिले त्वचा के टिशू शरीर पर मिले चोट/लिगेचर के निशानों से मिलते पाए गए. अधिकारियों ने बताया कि इस्तेमाल की गई जिम्नास्टिक बेल्ट में एक मेटल रिंग भी लगी हुई थी. सूत्रों के अनुसार बेल्ट पर मिले स्किन टिशू ट्विशा शर्मा के शरीर पर मिले लिगेचर मार्क (गले के निशान) से मेल खाते हैं. ऐसे में अब AIIMS की रिपोर्ट को मामले की जांच में अहम सबूत माना जा रहा है. 

फंदे से लटका मिला था ट्विशा शर्मा का शव
बता दें कि रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं. शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम में खामियों का आरोप लगाते हुए उनके परिवार ने हाई कोर्ट का रुख किया था, जिसने दिल्ली AIIMS से दूसरा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया और बाद में जांच CBI को सौंप दी गई. 

ये भी पढ़ें

‘हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर’, उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन



Source link