HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलें

HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सिविल समेत चार इंजीनियरिंग स्नातक आवेदन करें; 25,000 स्टाइपेंड.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में 358 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा. पूरी चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी.

एचपीसीएल, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है. कंपनी ने मार्केटिंग डिवीजन में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को एक साल का अप्रेंटिस प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन मांगे हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं, आयु सीमा की गणना भी 31 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी.

वैकेंसी डिटेल्स

राज्यवार रिक्तियों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में सबसे अधिक 64 पद रखे गए हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 37, गुजरात में 32, तमिलनाडु में 20, तेलंगाना में 19, दिल्ली में 18, राजस्थान में 17 और पंजाब में 16 पदों पर भर्ती होगी. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, केरल, असम, गोवा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, ओडिशा, चंडीगढ़, नागालैंड, छत्तीसगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली-दमन एवं दीव सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी पद निर्धारित किए गए हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में केवल चार इंजीनियरिंग शाखाओं के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इनमें सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित शाखा में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सामान्य और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इंजीनियरिंग में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें – बैन के बाद खुला राज! 2022 से जम्मू यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में मौजूद थी विवादित किताब

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन उनकी इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर जांचे जाएंगे. इसके बाद उपलब्ध रिक्तियों के मुकाबले 1:5 के अनुपात में अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी.

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राष्ट्रीय अप्रेंटिस प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल पर त्रिपक्षीय अप्रेंटिस अनुबंध स्वीकार करना होगा. इसके बाद मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा.

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

प्रशिक्षण के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने कुल 25,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इसमें 20,500 रुपये एचपीसीएल की ओर से दिए जाएंगे, जबकि 4,500 रुपये भारत सरकार की ओर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उम्मीदवारों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे.

यह भी पढ़ें – दिल्ली हाई कोर्ट HJS भर्ती कल है आवेदन की लास्ट डेट, 1.94 लाख तक मिलेगी महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link