लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि वे दोनों ‘भारत का अतीत’ हैं. नेता विपक्ष ने कहा कि उन्हें ‘भारत के भविष्य’ के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहना चाहिए.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर लगातार निशाना साध रहे हैं. उन्होंने लोकसभा में 29 जुलाई को अमित शाह का गृहमंत्री पद से इस्तीफा भी मांगा था.
आप जेन जी को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुक्रवार को एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘मोदी जी और अमित शाह जी, आप Gen Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते.’
PM Modi and Amit Shah – you cannot threaten Gen Z into silence.
First you broke their bones. Now you are filing FIRs and taking down their accounts.
You are India’s past. Be careful about how you treat India’s future.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 31, 2026
उन्होंने कहा, ‘पहले आपने उनकी हड्डियां तुड़वाईं. अब आप उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया खाते हटवा रहे हैं.’
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- ‘बल प्रयोग का…’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘आप दोनों भारत का अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ आप कैसा व्यवहार करते हैं, इस बारे में सावधान रहिए.’
राहुल गांधी ने मांगा था शाह का इस्तीफा
राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली में छात्रों के साथ हुई ‘बर्बरता’ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं और उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए. उन्होंने यह मांग भी की थी कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति से कराई जाए. राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह संसद में आने से और इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह दावा भी किया कि गृह मंत्री के इस रुख से ‘अपराधबोध’ दिखाई देता है.
ये भी पढ़ें- एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- ‘आपकी स्किन..’






