- ममता बनर्जी मृतक टीएमसी कार्यकर्ता बिरजू के परिजनों से मिलीं।
- बिरजू के भाई ने ममता बनर्जी से बात नहीं की।
- बिरजू पुलिस हिरासत में मरा, शरीर पर मारपीट के निशान।
- परिवार ने बिरजू के लिए न्याय की मांग दोहराई।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी रविवार (9 अगस्त, 2026) को पुलिस की कथित कस्टडी में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने पहुंची. इस दौरान मृतक बिरजु केवट के भाई ने बताया कि जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी उनके घर पहुंची, तो उनके बीच क्या बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि मैंने उनसे कोई बात ही नहीं की. मैं उनसे बात करना ही नहीं चाहता हूं. अब उनसे बात करके क्या करना है?
मृतक टीएमसी कार्यकर्ता के भाई ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत के दौरान मृतक टीएमसी कार्यकर्ता बिरजु केवट के भाई शम्भू केवट ने कहा, ‘मैंने उनसे (ममता बनर्जी से) बात ही नहीं की. मैं उनसे कोई बात करना नहीं चाहता हूं. अब उनसे बातचीत करके क्या करना है? अभी मैं सिर्फ अपने भाई के लिए न्याय चाहता हूं. मैं उसके लिए न्याय की मांग करता हूं.’
घटना के बारे में बताते हुए मृतक के भाई शम्भू केवट ने कहा, ‘मेरा भाई एक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता थे. पुलिस आई और उसे ले गई. उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया और सुबह 7 बजे उसे पुलिस स्टेशन लेकर गए. इसके बाद वे सुबह 10 बजे उसे मेडिकल टेस्ट के लिए ले गए, फिर बिरजु को अदालत में पेश किया. उन्हें (पुलिस को) अदालत से बिरजु की 5 दिन की रिमांड मिल गई और अगली सुबह ही मेरे भाई की मौत हो गई.’
#WATCH | Barrackpore: On former WB CM Mamata Banerjee’s visit to his house, Shambhu Keot, brother of the deceased TMC worker Birju Keot, says, “I didn’t speak to her. I don’t want to talk to her. What would be the point of talking? Right now, I just want justice for my brother…… pic.twitter.com/SkV8zvB0Zz
— ANI (@ANI) August 9, 2026
बिरजु के शरीर पर मारपीट के निशान थे- शम्भू केवट
उन्होंने कहा, ‘बिरजु के शरीर पर मारपीट के बहुत सारे निशान थे. जब हम अस्पताल पहुंचे थे, तो हमने खुद वो सारे निशान देखे थे. हमें बिरजु को गिरफ्तार करने के पीछे का कारण तक नहीं बताया गया है, कुछ भी नहीं बताया गया है. हमारे पास कोई जानकारी नहीं है. अब हम चाहते हैं कि हमारे जो स्थानीय विधायक हैं, वो इस मामले पर ध्यान दें और हमें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें. इसके अलावा, जो भी लोग, पुलिस या कोई भी अन्य, मेरे भाई बिरजु की मौत के लिए जिम्मेदारी हैं, उनकी सजा सुनिश्चित कराई जाए.’
यह भी पढ़ेंः ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, ‘अगर ऐसा हुआ है तो…’






