Aaj Ka Panchang 30 July 2026: आज से सावन शुरू, शिव पूजा का मुहूर्त, योग,और पूरा पंचांग देखें

Aaj Ka Panchang 30 July 2026: आज से सावन शुरू, शिव पूजा का मुहूर्त, योग,और पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang, 30 July 2026: आज से सावन शुरू हो रहा है. सावन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार है. शिव पूजा के लिए ये पूरा महीना श्रेष्ठ माना जाता है. भोलेनाथ की आराधना करने वालों को कष्ट, रोग, दोष से मुक्ति मिलती है साथ ही जीवन में सुख का आगमन होता है. सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं ऐसी मान्यता है. 

30 जुलाई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 30 July 2026)

  • तिथि – प्रतिपदा (29 जुलाई 2026, रात 8.05 – 30 जुलाई 2026, रात 9.30)
  • वार- गुरुवार
  • नक्षत्र- श्रवण
  • योग- आयुष्मान योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- शाम 7.55
  • चंद्रोस्त – सुबह 6.01
  • चंद्र राशि- मकर

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया – सुबह 5.41 – सुबह 7.23
  • शाम का चौघड़िया -रात 7.14 – रात 9.51

राहुकाल और अशुभ समय (Rahu kaal)

  • राहुकाल – दोपहर 2.09 – दोपहर 3.50
  • यमगण्ड काल- सुबह 5.41 – सुबह 7.23
  • आडल योग – सुबह 5.41 – शाम 5.43
  • विडाल योग – शाम 5.43 – सुबह 5.42, 31 जुलाई
  • गुलिक काल सुबह 9.04 – सुबह 10.46 

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 30 July 2026)

  • सूर्य- कर्क
  • चंद्रमा – मकर
  • मंगल- वृषभ
  • बुध- कर्क
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

30 जुलाई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है

मेष राशि (Aries)

चंद्रमा के 10वें भाव में होने से नौकरी, स्थानांतरण और बिजनेस विस्तार में लाभ मिलने के योग हैं. यात्रा और नए संपर्क आर्थिक अवसर बढ़ाएंगे, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें.

वृषभ राशि (Taurus)

आयुष्मान योग से पैतृक व्यवसाय और नए कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर विवाद से बचें और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं.

मिथुन राशि (Gemini)

चंद्रमा के 8वें भाव में होने से व्यापार और निवेश में सावधानी जरूरी है. सरकारी नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक डीलिंग और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहना होगा.

कर्क राशि (Cancer)

व्यापार में बड़े ऑर्डर और धन लाभ के योग हैं, जिससे पुराने कर्ज उतर सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति और विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)

आयुष्मान योग से आर्थिक लाभ, बैंक लोन और सरकारी मामलों में राहत मिलेगी. नौकरी में बदलाव और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, साथ ही परिवार को समय दें.

कन्या राशि (Virgo)

नई बिजनेस रणनीति और तकनीक से कारोबार में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बनाए रखें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.

तुला राशि (Libra)

प्रॉपर्टी और कारोबार से जुड़े मामलों में विवाद की स्थिति बन सकती है. कार्यस्थल पर दस्तावेजों और संबंधों को संभालकर रखें, मानसिक तनाव से बचें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आयुष्मान योग से रुका हुआ धन वापस मिलने और व्यापारिक सफलता के योग हैं. नौकरी बदलने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं और ऑफिस में सहयोग बढ़ेगा.

धनु राशि (Sagittarius)

पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं और व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर गॉसिप से दूर रहें और मधुर व्यवहार बनाए रखें.

मकर राशि (Capricorn)

चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में बंपर लाभ मिलने के योग हैं. नौकरी में वरिष्ठों की सलाह मानें और नए अवसरों का लाभ उठाएं.

कुंभ राशि (Aquarius)

फिजूलखर्ची और कर्ज लेने से बचें, अन्यथा आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें और बड़े खर्चों के लिए पहले से योजना बनाएं.

मीन राशि (Pisces)

आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे और बिजनेस यात्रा से लाभ मिलेगा. नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य में सुधार और सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा.

सफेद, पीला, हरा

FAQ

1. सावन के पहले दिन भगवान शिव को क्या अर्पित करना चाहिए?
सावन के पहले दिन शिवलिंग पर गंगाजल या शुद्ध जल, बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, भस्म, चंदन और सफेद पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है. विशेष रूप से तीन पत्तियों वाला साबुत बेलपत्र चढ़ाने का महत्व बताया गया है.

2. 30 जुलाई 2026 को कौन-सा शुभ योग बन रहा है?
30 जुलाई 2026 को श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग का शुभ संयोग बन रहा है. ज्योतिष के अनुसार यह योग शिव पूजा, नए कार्यों की शुरुआत और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.

3. सावन के पहले दिन किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के संकेत हैं?
30 जुलाई 2026 के राशिफल के अनुसार मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, व्यापार, धन लाभ और नए अवसर मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं, जबकि मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों को निवेश, खर्च और कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Swami Kailashananda Giri: शिव जी को बेलपत्र क्यों प्रिय है, स्वामी कैलाशानंद से जानें इसकी असली कहानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link