- स्मार्टफोन बाजार में ब्लैकबेरी ने पहले दबदबा बनाया, पेजर से पहचान मिली।
- आईफोन-एंड्रॉयड से प्रतिस्पर्धा और टचस्क्रीन की विफलता पतन का कारण बनी।
- 2011 में एप्पल से पिछड़कर, कंपनी ने सॉफ्टवेयर पर ध्यान केंद्रित किया।
- अब ब्लैकबेरी साइबर सुरक्षा और QNX ऑपरेटिंग सिस्टम प्रदान करती है।
Why BlackBerry Stopped Making Phone: एक समय था, जब स्मार्टफोन मार्केट में BlackBerry का दबदबा होता था. उसके बाद एंड्रॉयड और आईफोन की एंट्री होती है और यह कंपनी मार्केट से ही गायब हो जाती है. अब न सिर्फ कंपनी ने फोन बनाने बंद कर दिए हैं बल्कि कंज्यूमर मार्केट से ही बाहर निकल गई है. अब BlackBerry साइबर सिक्योरिटी के फील्ड में काम करती है और अलग-अलग इंडस्ट्रीज के लिए QNX नाम से रियल-टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम सप्लाई करती है. आइए जानते हैं कि स्मार्टफोन मार्केट में BlackBerry की एंट्री कैसे हुई, इसने कैसे अपना दबदबा बनाया और क्यों इसे अलविदा कहकर जाना पड़ा.
Pearl 8100 से मिली BlackBerry को पहचान
BlackBerry की शुरुआत एक पेजर कंपनी से हुई थी और Pearl 8100 मॉडल के सहारे उसे फोन मार्केट में अपनी पहचान बनाने का मौका मिला. इसके बाद कंपनी ने Bold और Curve मॉडल लॉन्च किए, जिससे यह ज्यादा लोगों तक पहुंच पाई. BlackBerry Messenger के जरिए फ्री मैसेजिंग सर्विस ने इसे और पॉपुलर बना दिया. आईफोन को टक्कर देने के लिए कंपनी ने 2008 में अपना पहला टचस्क्रीन फोन BlackBerry Storm भी लॉन्च किया था, लेकिन यह कामयाब नहीं हो पाया.
2010 में पीक पर थी BlackBerry
2010 में BlackBerry अपनी पीक पर थी. उस समय अकेले अमेरिका में कंपनी के 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स थे, लेकिन कंपनी अधिक समय तक अपनी जगह बरकरार नहीं रख पाई. 2012 आते-आते अमेरिका में कंपनी के यूजर घटकर एक करोड़ से भी कम हो गए. हालांकि, तब भी दुनियाभर में करीब 8 करोड़ लोग कंपनी के प्रोडक्ट्स यूज कर रहे थे. इंडोनेशिया में कंपनी की पॉपुलैरिटी लगातार बनी हुई थी. 2024 में BlackBerry ने Z3 फोन लाकर अपनी खोई जमीन हासिल करने की कोशिश की. भारत में भी यह फोन लॉन्च किया गया, लेकिन यह आईफोन और एंड्रॉयड को टक्कर नहीं दे पाया. इसके बाद BlackBerry 10, नए ऑपरेटिंग सिस्टम और दूसरे नए डिवाइस भी लॉन्च किए गए, लेकिन कंपनी ने लिए इनमें से किसी ने भी काम नहीं किया.
2011 में ऐप्पल से पिछड़ गई BlackBerry
यूजर्स के मामले में 2011 में BlackBerry पहली बार ऐप्पल से पिछड़ गई थी. यहां से इसके डाउनफॉल की शुरुआत हुई और जो कभी थमा नहीं. 2016 आते-आते अमेरिका के एक प्रतिशत से भी कम यूजर्स BlackBerry यूज कर रहे थे, जबकि iOS का मार्केट शेयर करीब 44 प्रतिशत पहुंच गया था. दूसरी तरफ 2010 में BlackBerry ने QNX सॉफ्टवेयर सिस्टम को खरीदा था. स्मार्टफोन मार्केट में अपना प्रदर्शन देखते हुए कंपनी ने अपना फोकस सॉफ्टवेयर पर शिफ्ट कर लिया. यह आज दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल किया जाता है. अब कंपनी रोबोटिक्स की तरफ भी अपने कदम बढ़ा रही है.
ये भी पढ़ें-
क्या सरकार कभी भी कर सकती है इंटरनेट शटडाउन? जानिए क्या कहते हैं नियम-कानून






