Healthy Protein Breakfast: चीला भारतीय रसोई में झटपट बन जाने वाला एक स्वादिष्ट नाश्ता है. हर कोई इसे अपने अपने तरीकों से बनाता है पर कई बार यह नरम बन जाते है तो कई बार यह ठीक से पकता ही नही. ऐसे में नाश्ते के साथ मन भी बिगड़ जाता है पर घबराने की कोई बात नही है इन दो चीजों को मिलाने से यही चीले स्वादिष्ट व कुरकुरे बनेंगे और घर वाले तारीफ करते नही थकेंगे . खास बात यह है की यह कोई बहुत महंगी चीजें नहीं आपकी ही रसोई की आम चीजें हैं
चीले बनाने की सामग्री
1 कप बेसन, 1/2 सूजी, 1/2 दही
बारीक कटी हरी मिर्च, घिसा हुआ अदरक, हरा धनिया
1 कप बारीक कटा प्याज, टमाटर, कद्दूकस की गई गाजर ,शिमला मिर्च और पनीर
ऐसे बनाए परफेक्ट घोल
बेसन में पहले स्वाद अनुसार नमक, मिर्च व हल्दी पाउडर डाल कर व सूजी डाल कर अच्छे से मिलाएं ताकि उसमें छोटे-छोटे दाने न रह जाए और वो अच्छे से मिल जाए इसमें अब थोड़ा थोड़ा करके पानी मिलाएं ताकि पानी अधिक न हो जाए जब पेस्ट थोड़ा थीक होने लगे उसमें कटी हरी मिर्च, घिसा हुआ अदरक, हरा धनिया, कटा प्याज, टमाटर, कद्दूकस की गई गाजर ,शिमला मिर्च मिलाएं अब इसकी कंसिस्टेंसी चेक करते हुए थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट रेडी कर लीजिए.
अब इसे ऐसे पकाएं
अब आप नॉन स्टिक तावा या आपके घर पर उपलब्ध कोई भी तावा ले सकते हैं इसे अच्छे से गरम होने पर तावे पर आयल या बटर डाल कर ग्रीस करलें जब तेल अच्छे से गरम होने लगे उसमें तैयार किया गया बेसन का घोल फैलाएं. जब एक ओर से चीला हल्का सुनहरा होने लगे तब उसे पलट कर पकाएं व थोड़ा तेल लगाएं अब गैस को थोड़ा तेज करके चीले को क्रिस्पी होने दे जब वह दोनों और से सुनहरा हो जाए तब अपर से पनीर डाल कर गैस बंद दें
स्वाद बढ़ाने के लिए टिप्स
आप स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमे घोल बनाते समय थोड़ा जीरावन भी मिला सकते हैं. पनीर के साथ आप उबले हुए कॉर्न भी डाल सकते हैं अब यह तैयार है इसे आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ सर्व करें जिससे चीलों का स्वाद और बढ़ जाएगा
यह भी पढ़ें : कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
स्वाद और पोषण भी
बेसन और सब्जियों से बना यह चीला स्वास्थ के लिए पौष्टिक भोजन है. बेसन और पनीर दोनों ही प्रोटीने से भरपूर होते है जो मांसपेशियों की मरम्मत का काम करते हैं . साथ ही सब्जियों व बेसन में मोजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है. यह आपके वजन घटाने की जर्नी में भी सहायक रहता है इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है जिससे बार खाने की क्रैविंग नही होती.
यह भी पढ़ें: Healthy Tiffin Ideas : मानसून में ये पांच डिश बढ़ाएगी बच्चों के टिफिन की शोभा- स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल






