- आईआईटी इंदौर ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली.
- कुल 54 पद विभिन्न आधुनिक क्षेत्रों में, पीएचडी धारक.
- आयु सीमा, अनुभव के साथ आकर्षक वेतनमान उपलब्ध.
- इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें.
अगर आप IIT में पढ़ाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर ने असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेट 1 और ग्रेट 2 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती संस्थान के कई विभागों और नए स्कूलों में की जाएगी.
किन क्षेत्रों में होगी भर्ती
इस भर्ती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), डीप लर्निंग (DL), मेडिकल इमेज एनालिसिस, कम्प्यूटेशनल मल्टी-ओमिक्स, कम्प्यूटेशनल एपिडेमियोलॉजी, इंटरनेट ऑफ मेडिकल थिंग्स (IoMT), वियरेबल हेल्थकेयर डिवाइस, AI आधारित हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम, बायोसाइंस और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में काम करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.IT इंदौर ने इस भर्ती में कुल 54 फैकल्टी पदों पर आवेदन मांगे हैं. इनमें 10 पद नियमित भर्ती के तहत भरे जाएंगे. जबकि 44 पद विशेष भर्ती अभियान के तहत भरे जाएंगे.
एज लिमिट
Assistant Professor Grade II के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए. वहीं Assistant Professor Grade I के लिए अधिकतम उम्र 35 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी.
योग्यता
ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में PhD की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही पढ़ाई का रिकॉर्ड अच्छा होना जरूरी है. Assistant Professor Grade I के लिए कम से कम 3 साल का पढ़ाने. रिसर्च या इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव भी जरूरी है. हालांकि PhD के दौरान का अनुभव इसमें नहीं जोड़ा जाएगा. स्कूल ऑफ इनोवेशन के कुछ पदों पर अनुभवी उम्मीदवार बिना PhD के भी आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
कितना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन मिलेगा. Assistant Professor Grade II के लिए 70,900 रुपये प्रति महीने से सैलरी शुरू होगी. वहीं Assistant Professor Grade I के लिए 1,01,500 रुपये प्रति महीने शुरुआती वेतन मिलेगा. इसके अलावा संस्थान के नियमों के अनुसार दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.
चयन प्रक्रिया
सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन की जांच की जाएगी. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले www.iiti.ac.in वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद Faculty Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा कर दें. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें – UPSC परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, AI से की फॉर्मों की जांच, 569 उम्मीदवारों के आवेदन हुए रद्द
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






