- इसमें नया डिस्प्ले, चिपसेट और एआई इंटीग्रेशन होगा।
Most Exciting Phones of 2026: यह साल आधा बीत चुका है. इस साल भले ही कीमतें बढ़ने के कारण स्मार्टफोन मार्केट में रौनक थोड़ी फीकी रही, लेकिन कंपनियों की तरफ से फोन लॉन्चिंग का सिलसिला लगातार जारी है. इस साल कई धांसू फोन लॉन्च हो चुके हैं और लोग इन्हें खूब पसंद भी कर रहे हैं. हालांकि, कुछ ऐसे मॉडल्स भी हैं, जिनका इंतजार अभी बाकी है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ मॉडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सबको बेसब्री से इंतजार है और इसमें सबसे बड़ा नाम ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन iPhone Ultra का है.
इन मॉडल्स का है इंतजार
iPhone Ultra- ऐप्पल फैन्स के साथ-साथ पूरी टेक इंडस्ट्री की नजरें इस फोन पर टिकी हुई हैं. कई सालों के इंतजार के बाद ऐप्पल आखिरकार इस फोन को लॉन्च करने की तरफ बढ़ रही है. माना जा रहा है कि सितंबर के दूसरे हफ्ते में इस फोन को लॉन्च कर दिया जाएगा. ऐप्पल का फोन अभी तक मार्केट में मौजूद फोल्डेबल फोन से अलग होगा. इसकी चौड़ाई ज्यादा होगी और दूसरी कंपनियां भी इस फॉर्म फैक्टर को कॉपी करने लगी हैं. एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि यह आईफोन फोल्डेबल फोन सेगमेंट को पूरी तरह हिलाकर रख देगा. अगर कीमत की बात करें तो यह ऐप्पल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन होने जा रहा है. भारत में इसके टॉप-एंड मॉडल के लिए 3 लाख रुपये तक देने पड़ सकते हैं.
Galaxy Z Fold 8/Wide- ऐप्पल के फोल्डेबल आईफोन को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने कमर कस ली है. इसी महीने कंपनी अपने तीन नए फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगी. हर साल सैमसंग दो फोल्डेबल फोन लॉन्च करती है, लेकिन इस बार वाइड वेरिएंट को भी उतारा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन का वजन सिर्फ 201 ग्राम होगा, जो इसे नॉर्मल फोन के बराबर खड़ा करता है. फोल्डेबल फोन मार्केट में कई सालों से बादशाहत बनाए बैठी सैमसंग इस फोन के साथ अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी.
Google Pixel 11 Pro- गूगल के नए फोन के लिए भी अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. भारत के हिसाब से 13 अगस्त को गूगल अपनी पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च कर देगी. इसके Pixel 11 Pro मॉडल का सबको इंतजार है. नए डिस्प्ले पैनल, नए चिपसेट और इंम्प्रूव्ड बैटरी लाइफ के कारण यह स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक दमदार च्वॉइस बन सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नए डिजाइन एस्थेटिक के साथ एआई इंटीग्रेशन पर पूरा फोकस किया गया है. यानी यह फोन बाकी चीजों के साथ-साथ एआई फीचर्स से भी लोड होकर आएगा.
ये भी पढ़ें- कौन हैं मार्क जुकरबर्ग के करोड़ों रुपये के पैकेज को ठुकराने वाले ऋषभ अग्रवाल? अब बना रहे हैं अपना स्टार्टअप






