- लैपटॉप बैटरी प्रभावित, मूल चार्जर का प्रयोग करें।
Tech Tips: लैपटॉप का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है. ऑफिस से लेकर एंटरनेंटमेंट तक के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल हो रहा है. यहां तक की बच्चों की पढ़ाई भी आज लैपटॉप के जरिए हो रही है. ऐसे में कई बार देखा गया है कि लोग लैपटॉप के यूएसबी पोर्ट में स्मार्टफोन को चार्ज करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना ठीक है या नहीं. आइए जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई.
क्या Laptop से Phone चार्ज करना सेफ है?
आपको बता दें कि अगर आपका लैपटॉप और चार्जिंग केबल अच्छी कंडिशन में हैं तो लैपटॉप से फोन चार्ज करना नॉर्मली सेफ ही माना जाता है. दरअसल, USB पोर्ट एक नॉर्मल ही पावर सप्लाई देता है जिससे फोन चार्ज हो सके. हालांकि, इससे आपके फोन चार्ज होने में काफी समय लगा सकता है.
आज कल के एडवांस स्मार्टफोन में ऐसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जो ओवरचार्जिंग या ज्यादा करंट से डिवाइस को बचाते हैं. हालांकि, लैपटॉप से चार्जिंग की स्पीड अक्सर वॉल चार्जर की तुलना में काफी कम होती है. इसका कारण ये है कि ज्यादातर USB पोर्ट कम पावर आउटपुट देते हैं.
एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
लेकिन लैपटॉप से स्मार्टफोन को चार्ज करते समय आपकी एक गलती भी आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. दरअसल, सबसे बड़ी गलती होती है किसी भी अनजान या दूसरे के लैपटॉप से फोन चार्ज करना.
ऐसे सिस्टम से डेटा चोरी या मैलवेयर का खतरा हो सकता है. जब आप फोन को USB के जरिए किसी कंप्यूटर से कनेक्ट करते हैं तो केवल चार्जिंग ही नहीं बल्कि डेटा ट्रांसफर का रास्ता भी खुल सकता है.
अगर गलती से फोन में File Transfer या Data Transfer मोड ऑन हो जाए तो आपकी पर्सनल जानकारी भी जोखिम में पड़ सकती है. इसलिए हमेशा भरोसेमंद लैपटॉप का ही इस्तेमाल करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर फोन में Charge Only मोड को ऑन रखना चाहिए.
क्यों होती है स्लो चार्जिंग?
जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने महसूस किया है कि लैपटॉप से फोन चार्ज होने में ज्यादा समय लगता है तो इसकी कई वजह हो सकती हैं.
- USB 2.0 पोर्ट कम पावर देता है.
- पुराना लैपटॉप फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता.
- खराब या लो क्वालिटी वाली USB केबल.
- चार्जिंग के दौरान फोन का लगातार इस्तेमाल.
अगर आपके लैपटॉप में USB-C Power Delivery (PD) सपोर्ट है तो कई बार फोन फास्ट चार्ज भी हो सकता है.
क्या लैपटॉप की बैटरी पर पड़ता है असर?
अगर आप अपने लैपटॉप से स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे हैं तो लाजमी सी बात है कि लैपटॉप की बैटरी तेजी से डिस्चार्ज होने लगती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फोन चार्ज करने के लिए एक्सट्रा पावर सप्लाई की जरूरत होती है.

अगर लैपटॉप चार्जर से जुड़ा हुआ है तो आमतौर पर ऐसी कोई बड़ी समस्या नहीं होती. लेकिन अगर लंबे समय तक कई डिवाइस एक साथ चार्ज किए जा रहे हैं तो आपका सिस्टम खराब हो सकता है.
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
आपको बता दें कि अगर आप भी अपने लैपटॉप से फोन को चार्ज करते हैं तो कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए.
- हमेशा ओरिजिनल या अच्छी क्वालिटी की USB केबल का इस्तेमाल करें.
- किसी भी दूसरे या अंजान कंप्यूटर से फोन चार्ज करने से बचें.
- फोन में Charge Only मोड ऑन करके रखें.
- चार्जिंग के दौरान ऑनलाइन गेम या वीडियो एडिटिंग जैसे काम न करें.
- अगर USB पोर्ट ढीला या खराब हो तो उसका इस्तेमाल न करें.
- लैपटॉप जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा हो तो चार्जिंग बंद कर दें.
कब करना चाहिए Charger का इस्तेमाल?
अगर आपको जल्दी चार्जिंग चाहिए या आपका फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है तो ओरिजिनल चार्जर आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन रहता है. लैपटॉप से फोन को हमेशा इमेरजेंसी की स्थिति में चार्ज करना चाहिए. इससे आपके लैपटॉप की लाइफ बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp का अपडेट! Status पोस्ट करने के बाद भी बदल सकेंगे Caption






